लाइव न्यूज़ :

बिहारः गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिक के परिवार को वित्तीय सहायता, पटना पहुंच सीएम नीतीश और तेजस्वी से मिले केसीआर, 2024 पर भी चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2022 16:38 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि सीएम नीतीश कुमार और तेलंगाना सीएम केसीआर का कार्यक्रम गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों और हाल ही में हैदराबाद में हुए हादसे में मारे गए लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार और तेलंगाना की सरकार सभी परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की।नीतीश कुमार और उनके तेलंगाना के समकक्ष के चंद्रशेखर राव के बीच बैठक के दौरान 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई।

पटनाः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि सीएम नीतीश कुमार और तेलंगाना सीएम केसीआर का कार्यक्रम गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों और हाल ही में हैदराबाद में हुए हादसे में मारे गए लोगों को सम्मानित करने के लिए आयोजित हुआ। बिहार और तेलंगाना की सरकार सभी परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके तेलंगाना के समकक्ष के चंद्रशेखर राव के बीच बैठक के दौरान 2024 लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई। तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में जान गंवाने बिहार के 12 मजदूरों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी।

तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख केसीआर अपनी इस यात्रा के दौरान गलवान घाटी में चीन के साथ हिसंक झड़प में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि दी। राव, बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भोजन की। जदयू प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा, ‘‘भाजपा को हराने के लिए यह दक्षिण और उत्तर के बीच एकता होगी।’’

नीतीश कुमार में विपक्ष को नई उम्मीद नजर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने जदयू नेता के विचारों से सहमति व्यक्त की। तिवारी ने कहा, ‘‘केसीआर और नीतीश के बीच बैठक निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है। विपक्ष के बीच एकता कायम करने में दोनों नेताओं की अहम भूमिका होगी।

राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) से नीतीश का जाना हाल के दिनों में भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका है।’’ जदयू नेता कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित ‘‘धर्मनिरपेक्ष’’ विकल्प के रूप में देखा जाता है। राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का कहना है, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच मुकाबला होगा।”

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने एक बयान में कुमार और केसीआर की प्रस्तावित मुलाकात को विपक्षी एकता के ‘कॉमेडी’ कार्यक्रम की ताजा कड़ी बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी लालू प्रसाद की तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनका जनाधार खिसक रहा है और नीतीश कुमार से उनका मिलना विपक्षी एकता का ‘कॉमेडी शो’ का ताजा ’एपीसोड’ (कड़ी) होगा।” 

टॅग्स :बिहारपटनाके चंद्रशेखर रावतेलंगानानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?