लाइव न्यूज़ :

सेना से रिटायर होकर गांव लौटे भारतीय सैनिक का जबर्दस्त स्वागत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 19:34 IST

मध्य प्रदेश के लोगों ने भारतीय सैनिकों को लेकर एक नया चलन शुरू किया है।

Open in App

बालाघाट, 01अप्रैल (सुधीर शर्मा): देश की सीमाओं पर अपनी जान हथेली में रखकर भारतवर्ष तथा भारतियों की रक्षा करने वाले वीर जवानों के परिवार वालों को हमेशा एक अजीब डर रहता है। वह हमेशा इस बात से डरते है कि कहीं सीमा पर तैनात सैनिक (किसी का बेटा, पिता, पति) दुश्मन की गोली का शिकार ना हो जाए। लेकिन वहीं सैनिक जब अपनी सेवाएं पूरी कर अपने घर और गांव वापस लौटता है तो परिवार, दोस्त, संबंधी, नाते-रिश्तेदारों की खुशियों को ठिकाना ही नहीं रहता है।

रविवार को ऐसा ही दृश्य शाम को मध्य प्रदेश के लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन में उस वक्त नजर आया जब महार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हुए शिवशंकर धमगाहे ने लखनवाड़ा की जमीन पर अपने कदम रखें। उनके कदम रखते ही उनके गांव वालों ने उन्हें उठा लिया और अपने गले से लगा लिया। इसके बाद आतिशबाजी और फुल-मालाओं से उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़े के साथ एक भव्य जुलूस निकालकर बालाघाट जिले की कटंगी तहसील के गृहग्राम वरूड़ तक पहुंचाया।

शिवशंकर दमगाहे ने वर्ष 2002 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी। कमांडो ट्रेनिग प्राप्त कर चुके शिवशंकर लेह-लद्दाख, जम्मू कश्मीर जैसी सीमाओं में तैनात रहे। उन्होनें 30 राष्ट्रीय रायफल भी संभाली, भारतीय सेना में रहते हुए उन्होनें आंतकी हमलों का सामना किया। और 15 साल का सेवाकाल पुरा होने के बाद 13 महार रेंजीमेंट में रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। शिवशंकर रिटायर होने के बाद भी देश सेवा ही करना चाहते है। क्षेत्र के ग्राम वरूड़ निवासी भारतीय सेना में कार्यरत सैनिक के सकुशल सेवानिवृत्त होकर गांव लौटने पर गांववासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

नगला नाथू निवासी वीरेंद्र फौजदार ने बताया कि भारतीय सेना में 15 साल सेवा करने के बाद अपनी सुखद सेवानिवृत्ति पर प्रथम बार गांव पहुंचे। सैनिक शिवशंकर का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया तथा सैनिक ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए अपने सेना के अनुभवों को सबसे के साथ साझा किया तथा गांव के नौजवानों से भारतीय सेना में जाकर भारत माता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन