लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेल का बड़ा फैसला: बंद किया जोधपुर से कराची के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 17:14 IST

पाकिस्तानी रेल मंत्री ने अपनी तरफ से थार सेवा को बंद करने के ऐलान के दौरान कहा था कि 133 किलोमीटर लंबी नयी पटरियां 13 अरब रुपये की लागत से बनी थी और अब इन पटरियों का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा किया था राजस्थान सीमा से जुड़ी भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस की सेवा को वह रद्द कर देगा।थार एक्सप्रेस राजस्थान सीमा के आर-पार रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय रही है।

भारतीय रेल ने जोधपुर से कराची जाने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन को आगामी घोषणा तक के लिए कैंसल कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को घोषणा किया था राजस्थान सीमा से जुड़ी भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस की सेवा को वह रद्द कर देगा। 

अपने इस ऐलान से एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दी और द्विपक्षीय संबंधों को कमतर करने का निर्णय किया था। वहां के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को थार एक्सप्रेस की सेवा रद्द करने की घोषणा की और कहा था कि शुक्रवार की देर रात अंतिम ट्रेन भारत के लिए रवाना होगी।

थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार की रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी।

उन्होंने कहा कि 133 किलोमीटर लंबी नयी पटरियां 13 अरब रुपये की लागत से बनी थी और अब इन पटरियों का इस्तेमाल थार कोयला परियोजना के लिए किया जाएगा।

थार एक्सप्रेस राजस्थान सीमा के आर-पार रहने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय रही है और उन पाकिस्तानी हिंदुओं की भी पसंदीदा रही है जो भारत आना चाहते थे। एक अनुमान के मुताबिक पिछले 13 वर्षों में चार लाख से अधिक यात्रियों ने इस रेलगाड़ी की सेवा ली है।

टॅग्स :भारतीय रेलइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह