लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना ने विदेश से तरल ऑक्सीजन लाने के लिए पोत तैनात किये

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देशभर के अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन की कमी का सामना किये जाने के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने विदेशों से आक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर लाने के लिए सात युद्धपोत तैनात किये हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु दो’ के तहत विदेशों से तरल ऑक्सीजन और संबंधित चिकित्सा उपकरण लाने के लिए तैनात पोतों में कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलाश्व और ऐरावत शामिल हैं।

नौसेना ने यह अभियान ऐसे समय शुरू किया है जब दिल्ली और कई अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं जिससे एक स्वास्थ्य देखभाल संकट उत्पन्न हो गया है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में कथित तौर पर मेडिकल ऑक्सीजन समाप्त होने से शनिवार को एक डॉक्टर सहित 12 मरीजों की मौत हो गई।

भारतीय नौसेना ने कहा कि आईएनएस तलवार बहरीन में मनामा से 40 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन ला रहा है जबकि आईएनएस कोलकाता दोहा से चिकित्सा आपूर्ति लेने के लिए गया है। जहाज बाद में तरल ऑक्सीजन टैंक लाने के लिए कुवैत रवाना होगा।

इसी तरह से आईएनएस ऐरावत को सिंगापुर से ऑक्सीजन लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब