लाइव न्यूज़ :

परमिशन के बाद भी भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान ने गुरुद्वारे में जाने से रोका

By भारती द्विवेदी | Updated: June 23, 2018 12:22 IST

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को गुरुद्वारा जाने से रोक दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक अजय बिसारिया को पाकिस्तान के पंजाब साहिब गुरुद्वारा में जाने से रोका गया है। जबकि अजय बिसारिया के पास गुरुद्वारा में जाने की जरूरी परमिशन भी था।

पिछले साल नवंबर में अजय बिसारिया को पाकिस्तान का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। अजय को आईएफएस अधिकारी गौतम बंबावले की जगह नियुक्त किया गया था। इससे पहले साल 1988-91 में अजय मॉस्को दूतवास में तैनात थे। वहां पर वो दूतवास की आर्थिक और राजनीतिक विभाग से जुड़े थे। फिर साल 1999-2004 के बीच बिसारिया को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव के रूप में कार्यरत किया गया था। 2015 के जनवरी से वो पोलैंड में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत थे।

बता दें कि पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत के 300 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान का वीजा दिया है। ये सारे सिख श्रद्धालु महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर लाहौर जाएंगे। उन सभी सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान रेलवे ने 21 जून को एक खास ट्रेन का इंतजाम किया था, जो उन्हें अटारी से पाकिस्तान लेकर गई है। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि 21-30 जून तक लाहौर में मनाई जाएगी। 

शेर-ए-पंजाब के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह सिखों के राजा थे। 19वीं शताब्दी में उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के बड़े हिस्से पर राज किया था। 27 जून 1839 को उनकी मौत लाहौर में हुई थी। उनका स्मारक सिख, हिंदू और इस्लामिक संस्कृति के अनुसार तैयार कराया गया है। भारत के सिख श्रद्धालु हर साल पाकिस्तान दर्शन के लिए जाते हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?