लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर कैसे और क्यों किया एयर स्ट्राइक, विदेश सचिव ने बताया

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2019 12:51 IST

विजय गोखले ने साफ किया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि जैश देश में और फिदायिन अटैक करने की फिराक में था।

Open in App

पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा है इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। विजय गोखले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विजय गोखले ने साफ किया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि जैश देश में और फिदायिन अटैक करने की फिराक में था और इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी। गोखले ने कहा- 'यह पक्की सूचना थी कि जैश देश में और हमले की तैयारी कर रहा था। इसलिए ये अटैक जरूरी था। भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ठिकाने पर हमला किया है।' 

विजय गोखले ने साथ ही कहा, 'इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में जैश के आतंकी, ट्रेनर और सीमियर कमांडर और जिहादियों को नुकसान पहुंचाया गया है।'

मसूद अजहर का साला चला रहा था कैंप

विजय़ गोखले ने बताया कि बालाकोट के इस कैंप को जैश चीफ मसूद अजहर का साला मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी चला रहा था। गोखले के अनुसार भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई पूरी तरह से जैश पर केंद्रित थी ताकि स्थानीय नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हो सके। विजय गोखले ने हालांकि कोई और जानकारी देने से मना कर दिया। 

बता दें कि भारतीय वायुसेना की ओर से 26 फरवरी को तड़के 3: 30 बजे एलओसी पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि की गई है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार किया था। भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन में बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है। सूत्रों के अनुसार साथ ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी इस हमले में तबाह हो गया है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय वायुसेना एलओसी पार कर पाकिस्तान के हिस्से में तड़के दाखिल हुए थे।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे