लाइव न्यूज़ :

WATCH: फ्रांस में भारतीय समुदाय ने हाथ में तिरंगा लिए पीएम मोदी किया जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री ने भी किया नमस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2023 17:17 IST

पेरिस में एक होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए यहां एकत्र हुए। उनके हाथों में तिरंगा था और वह भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधामंत्री का स्वागत करते दिखाई दिए। बदले में पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंच चुके हैंयहां एक होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया पीएम मोदी आज रात 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में एक भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंच चुके हैं। यहां एक होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए यहां एकत्र हुए। उनके हाथों में तिरंगा था और वह भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधामंत्री का स्वागत करते दिखाई दिए। बदले में पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।

साथ ही उन्होंने हाथ मिलाकर भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी आज भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में एक भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के साथ रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे, जहां ओरली हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका औपचारिक स्वागत किया। मैक्रॉन द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज में हिस्सा लेने से पहले मोदी आज बाद में फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर और पीएम एलिजाबेथ बोर्न से मुलाकात करेंगे।

अपने प्रस्थान वक्तव्य में, पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी फ्रांस यात्रा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को एक नई गति प्रदान करेगी और कहा कि वह अगले 25 वर्षों में इस समय-परीक्षणित रिश्ते को आगे बढ़ाने पर मैक्रॉन के साथ व्यापक चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने कहा, अपनी यात्रा के दौरान उन्हें जीवंत भारतीय समुदाय, दोनों देशों के प्रमुख सीईओ के साथ-साथ प्रमुख फ्रांसीसी हस्तियों से मिलने का भी अवसर मिलेगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीParisफ़्रांसइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया