राजस्थान में 34 पाकिस्तान स्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
By भाषा | Published: June 19, 2019 04:12 AM2019-06-19T04:12:03+5:302019-06-19T04:12:03+5:30
राजस्थान में लंबे समय से रह रहे 34 और पाकिस्तान विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के 34 पाक विस्थापितों को जून 2019 में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। ये गत एक दशक से अधिक समय से राज्य में रह रहे हैं।
इन विस्थापितों में बाड़मेर के 19, पाली के 10 व जालोर के पांच पाक विस्थापित हैं। स्वरूप ने बताया कि इनके प्रकरणों में जो कमियां थीं, राज्य सरकार ने उन्हें पूरा करवाकर इन विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से 17 जून 2019 तक ऐसे कुल 79 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। भाषा : पृथ्वी प्रियभांशु प्रियभांशु