लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक कौशिक बरुआ को कंबोडिया के शाही पुरस्कार से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: February 24, 2021 16:26 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 फरवरी कंबोडिया की सरकार ने भारतीय नागरिक कौशिक बरुआ को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है।

बरुआ, वर्तमान में कंबोडिया और लाओस में कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष (आईएफएडी) के निदेशक हैं।

कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार बरुआ को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ सहामत्रेई’ के तहत कंबोडियाई सरकार द्वारा राष्ट्रीय पदक दिया गया।

यह पुरस्कार, कंबोडिया के राजा और लोगों के प्रति उल्लेखनीय सेवा देने के लिए विदेशी नागरिकों को दिया जाता है।

आईएफएडी, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है जो विकासशील देशों में गरीबी और भूख की समस्याओं के निदान के लिए काम करती है।

बरुआ के सहकर्मी एस. मेंग को भी ‘रॉयल आर्डर ऑफ सोवथारा’ के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

वह कंबोडिया के नागरिक हैं और आईएफएडी की कंबोडिया इकाई में अधिकारी हैं।

वेबसाइट के अनुसार, दोनों को कंबोडिया में गरीबी कम करने, ग्रामीण विकास और कृषि विकास के क्षेत्र में काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

बरुआ ने पीटीआई-भाषा से बातचीत के दौरान कहा, “कंबोडिया की सरकार और कृषि मंत्रालय की ओर से दिए गए इस पुरस्कार के लिए मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। इसका श्रेय उन सभी सहयोगियों को जाता है जिन्होंने कंबोडिया में कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास के सुधार के लिए अथक परिश्रम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?