लाइव न्यूज़ :

क्या हिममानव आज भी जिंदा हैं? भारतीय सेना ने ट्वीट की हैरान करने वाली ये तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2019 08:13 IST

भारतीय सेना के अनुसार ये निशान मकालू बेस कैंप के नजदीक 9 अप्रैल को मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले भी इसी मकालू-बारून नेशनल पार्क के नजदीक हिममानव नजर आने की कहानी सामने आती रही है।

Open in App

भारतीय सेना ने दावा किया है कि उन्हें हिमालय में येती (हिममानव) की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। भारतीय सेना ने अपने ट्विटर हैंडल कुछ तस्वीरें ट्वीट की जिसमें अजीबोगरीब और बेहद बड़े पैर के निशान नजर आ रहे हैं। भारतीय सेना के अनुसार ये निशान मकालू बेस कैंप के नजदीक 9 अप्रैल को मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले भी इसी मकालू-बारून नेशनल पार्क के नजदीक हिममानव नजर आने की रिपोर्ट मिलती रही है।

भारतीय सेना की ओर जारी की गई तस्वीरों की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा है। कई लोग इस सेना का मजाक बता रहे हैं तो कई ये भी कह रहे हैं कि सेना का ट्विटर हैंडल किसी ने हैक कर लिया है। वहीं, कई लोग इसे सच भी बता रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक यूजर ने पूछा, 'केवल एक पांव के निशान क्यों? क्या अकाउंट हैक किया गया है?' 

क्या होता है 'येती'

पिछले करीब 100 सालों से 'येती' के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां सामने आती रही हैं। इसे हिममानव भी कहा जाता रहा है। माना जाता है कि ये बंदर की शक्ल वाले होते हैं और आम मानव के मुकाबले कई गुना विशालकाय और लंबे भी होते हैं। हिमालय और इसके पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की ओर से इसे देखे जाने की कई कहानियां आती रही हैं। कई बौद्ध भिक्षुओं ने भी पूर्व में दावा किया है कि उन्होंने हिममानय या 'येती' देखे हैं।

कहा ये भी जाता है कि येती मानव की तरह दो पैरों पर चलते हैं। कई रिसर्चर्स ने भी इनके पैरों के निशान मिलने के दावे किये हैं। वहीं, कुछ वीडियो भी मौजूद हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के बीच येती के कई रोमांचक किस्से मैजूद हैं हालांकि, इन तमाम बातों के बावजूद फिलहाल इनकी मौजूदगी का कोई वैज्ञानिक और ठोस आधार नहीं मिल सकता है।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब