लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना का नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म लॉन्च, देखें तस्वीरें और जानें इसकी 5 खासियत

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2022 14:58 IST

भारतीय सेना का नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म कई मायनों में खास है। ये बेहद आरामदेह है। इसका डिजाइन NIFT के सहयोग से तैयार किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: सेना दिवस पर भारतीय थल सेना ने सैनिकों के लिए शनिवार को नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म (Indian Army new combat uniform) जारी कर दी। ये बेहद आरामदेह और जलवायु अनुकूल है। साथ ही इसकी डिजाइन को कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है। नई पोशाक पहने हुए पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो की एक टुकड़ी ने करियप्पा मैदान में आयोजित सेना दिवस परेड में हिस्सा भी लिया। 

भारतीय सेना का नया कॉम्बैट यूनिफॉर्म

1. भारतीय सेना की इस पोशाक को जैतून और मिट्टी के रंग सहित मिश्रित रंगों वाली है। इसे सैनिकों की तैनाती स्थल और वहां की जलवायु दशाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

2. कई देशों की सेनाओं की यूनिफॉर्म का विश्लेषण करने के बाद राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के सहयोग से इस नई पोशाक की डिजाइन को तैयार किया गया है। 

3. यूनिफॉर्म कहीं अधिक आरामदेह है और इसे हर तरह के भू-भाग में उपयोग किया जाएगा। यह एक ‘डिजिटल डिसरप्टिव’ पद्धति वाला पोशाक है। ‘डिजिटल डिसरप्टिव’ पद्धति को कंप्यूटर की मदद से डिजाइन किया जाता है।

4. इस यूनिफॉर्म में शर्ट के निचले हिस्से को पजामे के अंदर नहीं दबाना पड़ेगा, जबकि पुरानी पोशाक में ऐसा करना होता था। नई यूनिफॉर्म खुले बाजार में उपलब्ध नहीं होगी।  

5. सेना में महिला जवानों के लिए भी यह काफी आरामदायक है। पहले की यूनिफॉर्म की तरह यह भारी नहीं बल्कि काफी हल्का है। नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म पुरानी वर्दी का स्थान लेगी। इस यूनिफॉर्म का रंग ऑलिव ग्रीन है और दूसरे कई शेड्स को मिलाकर इसे कैमोफ्लॉज पैटर्न पर तैयार किया गया है। बताते चलें कि इस इस पोशाक को भारतीय सेना में पूरी तरह से इसी साल अगस्त महीने में शामिल किया जा सकता है। अक्सर सेना किसी ऑपरेशन या ऑपरेशन एरिया में कॉम्बैट यूनिफॉर्म का इस्तेमाल करती है।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत