लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर की उड़ानें रोकीं, किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना के बाद लिया गया फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2023 17:50 IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने के बाद भारतीय सेना ने इसके संचालन पर रोक लगा दिया है। सेना का कहना है कि वह इस दुर्घटना के पीछे हुए तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टर की उड़ान पर रोक लगाईजम्मू संभाग के किश्तवाड़ में हुई थी दुर्घटनासेना ने जांच तक एहतियात के तौर पर लिया फैसला

नई दिल्ली: जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के दूर-दराज इलाके में सेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर के दुर्घटना का शिकार होने के बाद एहतियात के तौर पर इस हेलीकॉप्टर की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के ध्रुव हेलीकॉप्टर भी दुर्घटना के शिकार हुए थे। 

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में हुई दुर्घटना में सवार तीनों लोग जख्मी हुए थे जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। घटना गुरुवार, 4 मई की है जब  सवा ग्यारह बजे ऑपरेशनल मिशन पर रवाना हुए ध्रुव हेलीकॉप्टर ने किश्तवाड़ की मरुआ नदी के तट पर लैंडिंग के दौरान हादसे की चपेट में आया था। जानकारी के मुताबिक, पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को तकनीकी खराबी की सूचना दी थी। सेना का कहना है कि वह इस दुर्घटना के पीछे हुए तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

पिछले कुछ समय से भारतीय सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं से परेशान है। मार्च की शुरूआत में ही, अरुणाचल प्रदेश में मंडला पहाड़ी क्षेत्र के पास भारतीय सेना के एक एविएशन चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसके दो पायलट की मौत हो गई थी।

ALH हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के साथ सेना, नौसेना और वायु सेना सहित तीनों रक्षा बलों द्वारा संचालित किया जाता है। भारतीय वायु सेना लगभग 70 एएलएच ध्रुव का संचालन करती है। इसके अलावा सेना, नौसेना और तटरक्षक बल के पास भी ये हेलीकॉप्टर हैं। ध्रुव हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। इसकी अधिकतम गति 280 किमी/घंटा (175 मील प्रति घण्टा, 150 नॉट्स) है। ये मिसाइल के साथ भी काम करते हैं और इससे मिसाइल भी दागी जा सकती है. इसमें 8 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, 4 एयर टु एयर मिसाइल आदि ले जाने की क्षमता है।

भारत-पाकिस्तान की लंबी और कठिन सीमा पर आपातकालीन परिस्थितियों में ध्रुव हेलिकॉप्टर काफी अहम भूमिका निभा रहा था। हालांकि अब हाल ही में हुई कुछ दुर्घटनाओं ने सुरक्षा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

टॅग्स :भारतीय सेनाहेलीकॉप्टरAir Forceविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए