लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना कोरोना वायरस से लड़ने को तैयार, 'ऑपरेशन नमस्ते' के जरिए करेगी लोगों की मदद, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने कही ये बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2020 12:29 IST

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा बरपा हुआ है। भारत में इसके 724 मरीज सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारतीय सेना की भी तैयारियां जोरों पर हैं और उसने अब तक देश में आठा क्वारनटीन सेंटर बनाए हैं।सेना प्रमुख ने कहा कि आर्मी चीफ होने के नाते मेरी प्राथमिकता अपनी सेना को सुरक्षित रखना है।

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए भारत युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। इस घातक वायरस से लड़ने के लिए भारतीय सेना की भी तैयारियां जोरों पर हैं और उसने अब तक देश में आठा क्वारनटीन सेंटर बनाए हैं। बता दें, कारोना के भारत में अबतक 724 मरीज सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना ने  कोविड 19 के खिलाफ चलाए जाने वाले ऑपरेशन को 'ऑपरेशन नमस्ते' नाम दिया है। उसने बताया है कि सेना अब तक देश में 8 क्वारनटीन सेंटर बना चुकी है।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि सेना अतीत में सभी अभियानों में सफल हुई है और 'ऑपरेशन नमस्ते' को भी सफलतापूर्वक अंजाम देगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ होने के नाते मेरी प्राथमिकता अपनी सेना को सुरक्षित रखना है। हम तभी अपनी ड्यूटी निभा पाएंगे जब हम कोरोना वायरस की बीमारी से दूर रहेंगे। अगर हमें अपने देशवासियों की मदद करनी है तो हम ये मदद तभी कर पाएंगे जब हम सुरक्षित होंगे, फिट होंगे।  दरअसल, सेना की उत्तरी कमान ने छुट्टी या बाहरी ड्यूटी से लौट रहे अपने जवानों से कहा है कि वे सीधे विभिन्न ट्रांजिट कैंपों में स्थापित स्क्रीनिंग केंद्रों पर रिपोर्ट करें। कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए किए जा रहे उपायों के तहत यह कदम उठाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद जवानों को 14 दिनों के लिए पृथक रखा जा रहा है। 

उत्तरी कमान के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना के प्रयासों में गति आई है। सेना द्वारा अपने कर्मियों के बीच महामारी को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं ताकि वे अपने प्राथमिक कार्य के लिए उपलब्ध रहें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर सकें।  सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए, बैरकों में बिस्तरों के बीच की दूरी बढ़ाई गई है, डाइनिंग हॉल में भीड़ से बचने के लिए कदम उठाए गए हैं। इकाई स्तर पर सेना के सभी कर्मियों द्वारा गतिशील और विवेकपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया गया है। 

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हंगामा बरपा हुआ है। भारत में इसके 724 मरीज सामने आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर अपने ताजा आंकड़ों में बताया कि महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गुजरात में तीन लोगों की मौत हुई है। 

कर्नाटक में अभी तक दो लोग जान गंवा चुके हैं जबकि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के ऐसे मामलों की संख्या 640 है जिनमें रोगियों का उपचार चल रहा है जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई तथा एक व्यक्ति कहीं चला गया। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के कुल 724 मामलों में 47 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवाने
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया