लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने जवानों को दिए निर्देश, कहा- फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिंडर और पब-जी सहित 89 ऐप अपने फोन से हटाएं

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 8, 2020 22:44 IST

भारतीय सेना ने अपने जवानों को सूचनाओं को लीक होने से रोकने के लिए अपने स्मार्टफोन से फेसबुक, टिकटॉक, ट्रू-कॉलर और इंस्टाग्राम सहित 89 ऐप्स हटाने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने अपने जवानों से कहा है कि वह अपने फोन से 89 ऐप्स को हटाएं।सेना ने यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया है।

नई दिल्लीः देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने चीन से संबंध रखने वाली 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद उन्हें गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर ने भारत में हटा दिया है। इससे देश में मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की इन ऐप तक पहुंच बंद हो गई है। अब भारतीय सेना ने अपने जवानों से कहा है कि वह अपने फोन से 89 ऐप्स को हटाएं, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। 

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय सेना ने अपने जवानों को सूचनाओं को लीक होने से रोकने के लिए अपने स्मार्टफोन से फेसबुक, टिकटॉक, ट्रू-कॉलर और इंस्टाग्राम सहित 89 ऐप्स हटाने के लिए कहा है। सेना के जवानों को हाल ही में जारी किए गए निर्देशों में डेली हंट न्यूज़ ऐप के साथ टिंडर, काउच सर्फिंग जैसे डेटिंग ऐप्स और गेम्स में पब-जी को भी हटाने के लिए कहा गया है।

वहीं, भारत सरकार ने हाल ही में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयरइट और वीचैट सहित चीन की 59 ऐप पर रोक लगाते हुये कहा था कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिये नुकसानदेह हैं। इसके एक दिन बाद लोकप्रिय लघु वीडियो ऐप टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया था, जबकि अन्य 58 चीनी ऐप को बाद में हटाया गया। 

प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से चीन के जिन ऐप को हटाया गया है, उनमें यूसी ब्राउजर, शेयरइट, वीचैट, कैमस्कैनर और एमआई कम्युनिटी शामिल हैं। भारत में टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो गया है। इस बीच टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा था कि कंपनी की सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की कोई योजना नहीं है। 

चीन ने जाहिर की थी चिंता

ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाया गया। प्रतिबंधित सूची में वीचैट, बीगो लाइव, हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल - शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं। वहीं, भारत द्वारा 59 ऐप पर रोक के बाद चीन ने चिंता जाहिर की थी और कहा था कि भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के 'वैध और कानूनी अधिकारों' की रक्षा की जिम्मेदारी है।

टॅग्स :भारतीय सेनाफेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब