लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना को मिली नई अमेरिकी राइफलें, कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को मिलेगी मजबूती

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 11, 2019 10:04 IST

American assault rifles: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोध अभियान में लगी भारतीय सेना को नई अमेरिकी असॉल्ट राइफलों को मिलने से मिलेगी मजबूती

Open in App
ठळक मुद्दे Sig 716 राइफलों की पहली खेप भारत आ चुकी है उत्तरी कमांड को दी गईं ये राइफलें, जो संभाल रही है कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान

जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों के खिलाफ लड़ाई और लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय सेना को एक नया मारक हथियार मिला है। भारतीय सेना ने अमेरिकी एसआईजी सेउर (Sig Sauer) असॉल्ट राइफलों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

साथ ही भारतीय सेना को इन स्नाइपर राइफलों के लिए गोलाबारूद मिलना भी शुरू हो गया है। वेंडर्स को 21 लाख राउंड्स गोलाबारूद के ऑर्डर दिए गए थे। 

एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना ने कहा, Sig 716 राइफलों की पहली खेप भारत आ चुकी है और उसे उत्तरी कमांड को भेज दिया गया है। 

नई राइफलों से मिलेगा कश्मीर आतंकवाद विरोधी अभियान को बल

उत्तरी कमांड जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे आंतकवाद विरोधी ऑपरेशन संभालती है और साथ ही पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ भी रोकती है।

इन राइफलों को शामिल किए जाने के पाकिस्तान और पीओके से आने वाले आंतकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन और प्रभावशाली बनेगा। 

भारत ने अमेरिका से 72 हजार राइफलों के लिए किया है 700 करोड़ का करार

भारत ने सेना को 72400 नई राइफल देने के लिए 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का करार किया था। इन राइफलों की सप्लाई अमेरिकी हथियार निर्माता सिग सेउर (Sig Sauer) द्वारा किया जा रहा है। इन राइफलों का निर्माण अमेरिकी में किया जाएगा और एक साल के अंदर उनकी सप्लाई कर दी जाएगी क्योंकि नई राइफलों को फास्ट-ट्रैक प्रोक्योरमेंट (FTP) के तहत तैयार किया जा रहा है। 

इन राइफलों में ज्यादातर (6600) भारतीय सेना के लिए हैं, जबकि बाकी की राइफलों को भारतीय नेवी (2000) और इंडियन एयर फोर्स (4000) के बीच बांटा जाएगा। 

एसआईजी सेउर (Sig Sauer) SiG717 (7.62x51) मिमी राइफलें भारत-निर्मित (5.56x45) इनसास राइफलों की जगह लेंगी।

साथ ही भारतीय सेना को भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम से बनाई जा रही 7 लाख AK-203 असॉल्ट राइफलों के मिलने से भी मजबूती मिलेगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए