लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना ने कहा- भारत के पांच जवान मारे, तीन पाक सैनिकों की शहादत, इंडियन आर्मी ने दावे को बताया 'मनगढ़ंत'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 20:47 IST

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी ‘‘करतूत’’ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना ने भारत पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच भारतीय जवान और तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के दावे को मनगढ़ंत करार दिया। पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन सैनिकों की तस्वीरें ट्वीट की हैं और कहा है कि उनकी शहादत हुई है।

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से की गयी गोलीबारी में पांच भारतीय जवानों को मार गिराने के पाकिस्तानी सेना के दावे को बृहस्पतिवार को ‘‘मनगंढ़त’’ करार दिया।

पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गए।

गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है।

उन्होंने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और ‘‘रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है’’।

पाकिस्तान के दावे के बारे में पूछे जाने पर भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना का दावा मनगढंत है।’’

जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले के बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास अपने जवानों की संख्या बढ़ा दी है।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने भी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी है और पाकिस्तान की किसी भी ‘‘करतूत’’ से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अपने जवानों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

टॅग्स :सीजफायरभारतीय सेनापाकिस्तानमार्टर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत