Indian Army Day: सैनिकों की गौरव गाथा, पढ़े इंडियन आर्मी के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

By मेघना वर्मा | Published: January 15, 2019 09:22 AM2019-01-15T09:22:30+5:302019-01-15T09:25:15+5:30

Indian Army Day 2019: 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला 'ऑपरेशन राहत' दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

Indian Army Day know the interesting facts about Indian Army | Indian Army Day: सैनिकों की गौरव गाथा, पढ़े इंडियन आर्मी के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Indian Army Day: सैनिकों की गौरव गाथा, पढ़े इंडियन आर्मी के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ए भारत मां,
मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं...

ये चंद लाइनें हमें हमारी भारतीय सेना की कुर्बानियों और देश के प्रति उनकी देशभक्ति को दर्शाती है। अपना सुख-चैन, परिवार सब कुछ त्याग कर हर एक सैनिक बॉर्डर पर अपनी भारत मां की सेवा में कार्यरत रहता है। इंडियन आर्मी के इसी जज्बे को सलाम करने और उनके साहस को ऑनर करने के लिए हर साल जनवरी की 15 तारिख को भारत में इंडियन आर्मी डे या भारतीय सेना दिवस मनाते हैं। 

सेना के मुख्यालयों पर किया जाता है सेलिब्रेट

लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभाह ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल यह दिन मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पद ग्रहण किया था। इस दिन को सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ राजधानी दिल्ली व सेना के सभी मुख्यालयों पर मनाया जाता है। इस दिन सैनिकों की हिम्मत और उनके जज्बे को सलाम किया जाता है। 

भारतीय सेना अपने आप में बेहद खास है। आज आर्मी डे के अवसर पर पढ़िए सेना से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

1. इंडियन आर्मी का स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के दौरान सन् 1776 में हुआ था।

2. भारतीय सेना में अन्य इंडियन आर्मड फोर्सेज में जाति या धर्म के आधार पर आरक्षण व्यवस्था नहीं मिलता। 

3. भारतीय सेना पहली ऐसी सेना है जिसने कभी किसी युद्ध की शुरुआत खुद से नहीं की है।  

4. इंडियन आर्मी के पास खुद का हॉर्स रेजिमेंट भी है जो हमारे देश के अलावी सिर्फ दो देशों के पास  है।

5. हिमालय में बहने वाली द्रास और सुरु नदियों के बीच में बेली ब्रिज दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज है इसे इंडियन आर्मी ने 1982 में बनाया था। 

6. 2013 में उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए चलाया जाने वाला 'ऑपरेशन राहत' दुनिया का सबसे बड़ा सिविलियन रेस्क्यू ऑपरेशन था।

7. समुद्र से 5000 मीटर ऊपर सियाचिन ग्लेशियर पर दुनिया की सबसी ऊंची युद्धभूमि है जिसपर इंडियन आर्मी का कब्जा है।

8. भारतीय सैनिक उंचाइयों पर और पर्वतीय युद्धों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

9. 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला के युद्ध में सिर्फ 2 जवान हताहत हुए थे। इस लड़ाई पर बॉलीवुड की मूवी 'बॉर्डर' भी बनाई गई है। 

10. इंडियन आर्मी दुनिया की सबसे बड़ी वोलेंटरी आर्मी है बावजूद इसके इंडियन आर्मी के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सैनिक है।

English summary :
Indian Army Day 2019: To celebrate this mission of the Indian Army and to honor his courage, celebrate Indian Army Day or Indian Army Day in India every year on January 15th.


Web Title: Indian Army Day know the interesting facts about Indian Army

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे