सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों का ''दंगल'', कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, कई सैनिक घायल

By गुणातीत ओझा | Published: May 10, 2020 11:20 AM2020-05-10T11:20:04+5:302020-05-10T11:20:04+5:30

भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इतना ही नहीं सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद सैनिकों के बीच हाथापाई भी हुई।

indian and chinese soldiers faceoff at north sikkim border near LAC | सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों का ''दंगल'', कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे, कई सैनिक घायल

सिक्किम में भारतीय चीनी सैनिकों में झड़प, कई सैनिक घायल।

Highlightsभारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ।दो भारतीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गए।  उत्‍तरी सिक्किम बॉर्डर पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ। इतना ही नहीं सूत्रों ने बताया कि कहासुनी के बाद सैनिकों के बीच हाथापाई भी हुई। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है। दो भारतीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार को उत्तरी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

अधिकारी ने बताया कि 5,000 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित नकुला सेक्टर (मुगथांग से आगे) के पास दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच टकराव हुआ। इस दौरान कई सैनिक जख्मी भी हुए हैं। चार भारतीय सैनिकों और सात चीनी सैनिकों को टकराव के दौरान चोटें लगी। दूसरे अधिकारी ने बताया कि इस टकराव के दौरान वहां 150 सैनिक मौजूद थे। कुछ देर बाद स्थानीय स्तर पर ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच समझौता कर लिया गया।

यह पहली बार नहीं है, जब भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई हो। अगस्त 2017 में LAC के करीब लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के पास दोनों देशों के बीच टकराव हुअ था। इस दौरान सैनिकों ने एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके थे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास इस झड़प ने द्विपक्षीय तनाव को बढ़ा दिया था, क्योंकि उस समय डोकलाम को लेकर लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

Web Title: indian and chinese soldiers faceoff at north sikkim border near LAC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे