लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने कहा-चौकसी में नहीं आएगी कोई कमी, निश्चित टाइम पर होता है रिस्पांस 

By भाषा | Updated: July 28, 2018 05:23 IST

धनोआ ने कहा, ‘‘हम इसे कैसे कर सकते हैं ? हमें दूसरे देशों से कल-पुर्जे प्राप्त करना है। कुछ महंगे हैं जबकि अन्य काफी सस्ते हैं। हमारे पास वर्तमान में 118 जगुआर विमान हैं और हमें उम्मीद है कि वे अगले दस वर्षों तक संचालन में होंगे।’’ 

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाईः वायु सेना प्रमुख बी. एस. धनोआ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायु सेना की चौकसी में कमी नहीं आएगी और वह सतर्कता बनाए रहेगी। उनकी टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान द्वारा भारत के साथ शांति की पहल के सवालों पर आई। आम चुनावों में पीटीआई के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खान पाकिस्तान के अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है । 

खान ने गुरुवार को कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए इच्छुक है। धनोआ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना हमेशा सतर्क रहती है। हमारा निश्चित रिस्पांस टाइम होता है और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’ एयर चीफ मार्शल ने कहा कि जगुआर विमानों के लिए वर्तमान में वे पुराने कल-पुर्जों के माध्यम से प्रबंधन कर रहे हैं। 

धनोआ ने कहा, ‘‘हम इसे कैसे कर सकते हैं ? हमें दूसरे देशों से कल-पुर्जे प्राप्त करना है। कुछ महंगे हैं जबकि अन्य काफी सस्ते हैं। हमारे पास वर्तमान में 118 जगुआर विमान हैं और हमें उम्मीद है कि वे अगले दस वर्षों तक संचालन में होंगे।’’ 

अपने कम होते हवाई बेड़े को मजबूती देने के लिए भारतीय वायुसेना दुनिया भर से पुराने जेट के कल - पुर्जे हासिल कर रही है खासकर जगुआर लड़ाकू विमानों के। पिछले महीने जगुआर उड़ा रहे एक वरिष्ठ लड़ाकू विमान के पायलट की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिछले हफ्ते एक अन्य पायलट की मौत हो गई थी जब उनका मिग -21 लड़ाकू विमान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है