लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के नागरिक समाज के लोगों, विचारकों, महिला कार्यकर्ताओं को वीजा देने में प्राथमिकता देगा भारत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:40 IST

Open in App

अफगानिस्तान के लोगों के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव को देखते हुए भारत वहां के नागरिक समाज के लोगों, विचारकों, महिला कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं को वीजा देने में प्राथमिकता देगा। यह जानकारी मामले से अवगत लोगों ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग डरे हुए हैं या वे प्रताड़ित किए जाने से भयभीत हैं और जिन लोगों ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं में भारत का समर्थन किया उन्हें भी वीजा देने में प्राथमिकता दी जाएगी। बहरहाल, उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि काबुल में फंसे भारतीयों को बाहर निकाला जाए और उन्हें वापस लाने के लिए अमेरिका तथा अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर प्रबंध किए जा रहे हैं। समझा जाता है कि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए सभी योजनाओं पर काम चल रहा है। अफगानिस्तान में मानवीय संकट की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन, कनाडा जैसे कई देशों ने अफगान शरणार्थियों के लिए पुनर्वास योजनाओं की पहले ही घोषणा कर रखी है जबकि कई अन्य देश उन्हें अस्थायी शरण देने पर सहमत हुए हैं। काबुल पर तालिबान के कब्जा के दो दिनों बाद भारत ने मंगलवार को ‘‘ई-आपातकाल एक्स-मिस वीजा’’ नाम से इलेक्ट्रॉनिक वीजा की शुरुआत की थी ताकि युद्धग्रस्त देश की स्थिति को देखते हुए अफगान नागरिकों को वीजा सुविधा दी जा सके। मामले से अवगत लोगों ने बताया कि भारत उन अफगान लोगों का साथ देता रहेगा जिन्होंने विभिन्न तरीके से भारत का समर्थन किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क में कहा, ‘‘अफगान लोगों के साथ हमारे ऐतिहासिक रिश्ते हैं और मेरा मानना है कि इन संबंधों के परिप्रेक्ष्य में हमारे विचार निर्देशित होते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण