लाइव न्यूज़ :

India Today-Axis My India Exit Poll: चुनाव में छाई रहीं 'लंदन रिटर्न' पुष्पम प्रिया चौधरी, जानिए एग्जिट पोल में मिल रहे कितने पर्सेंट वोट?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 7, 2020 22:01 IST

पुष्पम प्रिया चौधरी ने पटना की बांकीपुर सीट और मधुबनी की बिस्फी सीट से चुनाव लड़ा है...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न।इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया एग्जिट पोल।पुष्पम प्रिया चौधरी को महज 1फीसदी वोट।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के संपन्न होने के कुछ देर बाद ही एग्जिट पोल भी आ गए, जिसमें नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि चुनावी माहौल में पुष्पम प्रिया चौधरी खूब छाई रहीं, लेकिन खुद को सीएम पद का उम्मीदवार बताने वाली 'लंदन रिटर्न' पुष्पम प्रिया के पक्ष में एग्जिट पोल बिल्कुल भी नहीं दिख रहे हैं।

पुष्पम प्रिया चौधरी को महज 1 फीसदी वोट

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार 44 पर्सेंट वोटरों की पसंद तेजस्वी यादव हैं, जबकि नीतीश कुमार को 35 फीसदी लोगों की पसंद बताया गया है। चिराग पासवान को 7 प्रतिशत और उपेंद्र कुशवाहा को 4 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं पप्पू यादव, पुष्पम प्रिया, जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह को एक-एक फीसदी वोटरों के मत जाते दिख रहे हैं।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में पुष्पम प्रिया को 1 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

लंदन से शिक्षित पुष्पम चौधरी

अखबारों में इश्तेहार के जरिए बिहार की राजनीति में दस्तक देने वाली ‘प्लूरल्स पार्टी’ की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी चुनाव प्रचार के लिए मिथिलांचल की ‘खोंयछा’ परंपरा के जरिए मतदाताओं से जुड़ रहीं और चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर परिवार से कपड़े का एक छोटा टुकड़ा, एक मुठ्ठी अनाज और एक रुपया मांगा। 'लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स' से पढ़ाई करने वाली पुष्पम ने अपने चुनाव प्रचार के इस अभियान का नाम ‘बिहार का खोंयछा’ रखा था। 

तेजस्वी यादव एग्जिट पोल में नीतीश कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

बिहार के हालात बेहद खराब, मुझे इसे आगे लेकर जाना है: पुष्पम प्रिया

दरभंगा में मतदान के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा, "बिहार में हालात बेहद खराब हैं। यह तब तक आगे नहीं बढ़ पाएगा जब तक नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से मुक्ति नहीं मिलेगी। मुझे बिहार को आगे लेकर जाना है और यही मेरी योजना है। ये बिहार के आगे बढ़ने का वक्त है।"

अंतिम चरण में 78 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हुआ, जहां 2.35 करोड़ मतदाता, 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करने की प्रक्रिया में भाग लिया।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पुष्पम प्रिया चौधरीबिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए