लाइव न्यूज़ :

India Today-Axis My India Exit Poll: मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात उपचुनाव में कौन मारेगा बाजी?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 7, 2020 19:43 IST

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार बच सकती है...

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जारी किया एग्जिट पोल।मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात उपचुनाव में बाजी मारती दिख रही बीजेपी।मध्य प्रदेश में बच सकती है शिवराज सरकार।

India Today-Axis My India exit poll के मुताबिक मध्य प्रदेश यूपी और गुरात उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लीड में नजर आ रही है। यूपी में 7, एमपी में 28, जबकि गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

कोरोना के बीच मध्य प्रदेश में जमकर हुआ मतदान

गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 60.75 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कोरोना वायरस महामारी के भय के बावजूद मध्यप्रदेश में कुल 70.27 प्रतिशत मतदान हुआ। बात अगर यूपी की करें, तो यहां विधानसभा की सात रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव में कुल 53.62 फीसदी मतदान हुआ। 

यूपी में बीजेपी की बल्ले-बल्ले

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है। यहां बीजेपी को 5-6, जबकि समाजवादी पार्टी को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। बात अगर वोट प्रतिशत की करें, तो बीजेपी के पक्ष में 37, सपा को 27, बीएसपी को 20 और कांग्रेस को 8 फीसदी वोट मिले सकते हैं।

मध्य प्रदेश में शिवराज बचा सकते हैं सरकार

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार बचाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 16-18, जबकि कांग्रेस की झोली में 10-12 सीटें आती हुई नजर आ रही हैं। वहीं बात अगर वोट प्रतिशत की करें, तो बीजेपी के हिस्से 46 और कांग्रेस के पक्ष में 43 पर्सेंट वोट शेयर का अनुमान लगाया जा रहा है। 

गुजरात में बीजेपी के हिस्से में जा सकती हैं 6-7 सीटें

बात अगर गुजरात में 8 सीटों पर हुए उपचुनाव की करें, तो यहां बीजेपी के खाते में 6-7 और कांग्रेस के हिस्से में 0-1 सीट इस पोल के मुताबिक नजर आ रही है। बीजेपी को 49 फीसदी, जबकि कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिलने के अनुमान हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब