लाइव न्यूज़ :

नेपाल के 7 जिलों में भारत करेगा 56 उच्चतर माध्यमिक स्कूलों का निर्माण, समझौते पर किए हस्ताक्षर

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 16:05 IST

भारत और नेपाल के बीच सोमवार को एक समझौता हुआ, जिसके तहत भारत पड़ोसी देश नेपाल के 7 जिलों में 56 हायर सेकेंड्री स्कूलों का पुननिर्माण करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में भारतीय मिशन के तहत भारत नेपाल के 7 जिलों में स्कूल बनाने जा रहा है।भारत नेपाल में कुल 56 हायर सेकेंडरी स्कूलों का पुननिर्माण करेगा।इसके लिए दोनों देशों के बीच सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।

भारत और नेपाल के बीच पिछले महीने सीमा और नक्शे को लेकर हुआ विवाद खत्म होता दिख रहा है। सोमवार को भारत और नेपाल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया, जिसके तहत भारत नेपाल के 7 जिलों में 56 हायर सेकेंड्री स्कूलों का पुननिर्माण करेगा। बता दें कि पिछले महीने नेपाल ने भारत के लिपुलेख दर्रे पर बनाई गई सड़क विरोध किया था और अपने नए नक्शे में भारत के हिस्सों को नेपाल में दिखाया था।

नेपाल में भारतीय मिशन ने बताया, "भारत, नेपाल के 7 जिलों में स्कूलों के पुनर्निर्माण करेगा, इस संबंध में आज (सोमवार) एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार कुल 56 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।"

क्या था भारत और नेपाल के बीच विवाद

नेपाल और भारत के बीच हालिया विवाद तब बढ़ना शुरू हुआ जब भारत ने 8 मई को लिपुलेख से होकर कैलाश मानसरोवर जाने वाले लिंक रोड का उद्घाटन किया। इस सड़क का नेपाल सरकार ने विरोध किया था। इस विवाद में तेजी तब आई जब नेपाल ने 20 मई को अपना नक्शा तैयार किया। इस विवादित नक्शे में नेपाल ने कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया।

नेपाल ने 20 मई को अपना नक्शा तैयार किया और भारत के कई हिस्सों को अपना बताया था।

नेपाल के इस नक्शे पर भारत ने आपत्ति जताते हुए कहा है "नेपाल का ने नक्शा ऐतिहासिक तथ्यों और सबूतों पर आधारित नहीं हैं।" पिछले महीने भारत की ओर से कहा गया था कि कोविड-19 से उबर जाने के बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला और नेपाली विदेश सचिव शंकर बैरागी इस मुद्दे पर बात करेंगे।

हालांकि नक्शे को लेकर विवाद में नेपाल पीछे हट गया। दरअसल, इस नक्शे पर संविधान संशोधन का प्रस्ताव नेपाल की संसद में 27 मई को रखा जाना था, लेकिन ऐन मौके पर इसे वापस ले लिया गया। इतना ही नहीं इस पूरे प्रस्ताव को ही संसद की कार्यसूची से हटा दिया गया।

टॅग्स :नेपालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब