लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए 64 उड़ानें होंगी संचालित, रोजाना 2000 लोगों को वापस लाने का प्लान

By निखिल वर्मा | Updated: May 5, 2020 12:51 IST

विदेशों से आने वाले भारतीयों में प्राथमिकता संकट में फंसे श्रमिकों, बुजुर्गों, आवश्यक चिकित्सा मामलों, गर्भवती महिलाओं के साथ ही कठिन परिस्थिति में फंसे अन्य लोगों को दी जाएगी. रोजाना 2000 लोगों को लाने की तैयारी है.

Open in App
ठळक मुद्देहवाई टिकट केवल उन्हीं लोगों के लिए जारी किए जाएंगे जिनके नाम दूतावास या महावाणिज्य दूतावास द्वारा बनाई गई यात्री सूची में होंगे। अमेरिका में भारतीय दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों ने पिछले हफ्ते स्वदेश लौटने की योजना बनाने वाले भारतीयों की सूची बनाना शुरू की थी।

कोरोना वायरसकी महामारी के कारण विभिन्न देशों में लॉकडाउन लागू है। भारत दुनिया भर में फंसे अपने हजारों नागरिकों को वापस लाने के लिए एक सप्ताह में 60 से अधिक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है। विमानों का परिचलान 7 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। विदेश मंत्रालय (MEA) की उड़ान योजना के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान, मलेशिया, यूके, सिंगापुर, बांग्लादेश, फिलीपींस, अमेरिका और फ्रांस में फंसे भारतीयों के लिए 64 उड़ानें भेजी जाएंगी।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, केरल अपने निवासियों के लिए सबसे ज्यादा 15 उड़ानें भेजेगा। जबकि दिल्ली-एनसीआर और तमिलनाडु से 11, महाराष्ट्र और तेलंगाना से सात, गुजरात से पांच, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक से तीन और पंजाब और उत्तर प्रदेश से एक-एक उड़ान विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए संचालित होंगी।  जिन मार्गों पर विचार किया जा रहा है उनमें मनीला-चेन्नई, शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद, न्यूयॉर्क-दिल्ली-हैदराबाद, कुवैत-कोझिकोड और सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली-बेंगलुरु शामिल हैं। विदेश से करीब 2000 लोग रोजाना भारत वापस आएंगे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 7 मई को दो विशेष उड़ानों का परिचालन किया जाएगा। दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने यह घोषणा की है। सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि अबु धाबी से कोच्चि और दुबई से कोझिकोड तक की इन दो उड़ानों के लिए यात्रियों की सूची पर अंतिम निर्णय दुबई में भारतीय दूतावास और भारतीय महावाणिज्य दूतावास लेंगे। बयान में कहा गया कि यह सूची दूतावास या महावाणिज्य दूतवास के डेटाबेस में मौजूद पंजीकरणों के आधार पर बनाई जाएगी। इस आशय के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कुछ दिनों पहले शुरू की गई थी। 

 अमेरिका में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों के सैन फ्रांसिस्को और अन्य शहरों से इस हफ्ते रवाना होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विशेष विमान सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, शिकागो और वाशिंगटन डीसी से उड़ान भर सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की वजह से अमेरिका में फंसे भारतीय छात्रों और लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आने वाले हफ्तों में उड़ानों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअमेरिकासंयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया