लाइव न्यूज़ :

रैपिड टेस्ट किट पर उठे सवाल के बावजूद चीन से भारत आएंगे और मेडिकल उपकरण

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2020 11:32 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया है कि आने वाले समय में भारत चीन से और चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करेगा। यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है, जब भारत में चीन से आई रैपिड एंटीबॉडी किट की सटीकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले हफ्तों में चीन से 20 अन्य उड़ानें भारत आने वाली हैं, जोकि चीन चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करने के लिए भेजी गई हैं।कोरोना से निपटने के लिए भारत ने चीन से पिछले दो हफ्ते में 400 टन मेडिकल इक्विपमेंट मंगाया था।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संबंधित रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट की सटीकता दर में कमी होने के कारण जहां एक ओर ये किट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के जांच के घेरे में आ गई है तो वहीं एक बार फिर भारत आने वाले दिनों में चीन से कई और मेडिकल उपकरण मंगाने वाला है। इस मामले में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (23 अप्रैल) को बताया कि आने वाले कुछ दिनों में चीन से 20 अन्य उड़ानें भारत आने वाली हैं। ये उड़ानें चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करने के लिए चीन भेजी गई हैं। 

मालूम हो, कोरोना से निपटने के लिए भारत ने चीन से पिछले दो हफ्ते में 400 टन मेडिकल इक्विपमेंट मंगाया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि पिछले दो सप्ताह में चीन के पांच शहरों से लगभग दो दर्जन फ्लाइट्स भारत आई हैं, जिनसे लगभग 400 टन मेडिकल इक्विपमेंट लाया गया है। इसमें आरटी-पीसीआर परीक्षण किट, रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट, पीपीई किट, थर्मामीटर आदि शामिल हैं। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को ये भी बताया कि पिछले 2 हफ्तों में, 2 दर्जन उड़ानें चीन के विभिन्न शहरों से चिकित्सा आपूर्ति के साथ पहुंची हैं। हमें आने वाले हफ्तों में ऐसी 20 और उड़ानों की उम्मीद है। ये जानकारी तब सामने आई है जब चीन से मंगाई गई रैपिड एंटीबॉडी किट आईसीएमआर के जांच के घेरे में है। दरअसल, भारत भेजी गई रैपिड टेस्ट किट के परिणामों में बहुत अंतर आ रहा है और इनकी सटीकता दर भी बहुत कम है। 

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना वायरस से 23,077 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 718 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें से 4,749 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं