लाइव न्यूज़ :

भारत ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, समुद्र से समुद्र में मार करने की क्षमता

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2022 14:14 IST

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण पश्चिमी समुद्री तट पर किया गया। भारतीय नौसेना के सूत्रों के अनुसार परीक्षण सफल रहा और मिसाइल ने पूरी सटीकता के साथ निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने समुद्र से समुद्र में मार करने वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण टेस्ट में मिसाइल ने अपनी पूरी रेंज के साथ टार्गेट शिप को सटीकता के साथ निशाना बनाया।

नई दिल्ली: भारत ने मंगलवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण पश्चिमी समुद्री तट पर भारतीय नौसेना के विध्वंसक जहाज आईएनएस विशाखापट्टनम से किया गया। यह मिसाइल का समुद्र से समुद्र में मार करने वाला स्वरूप है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय नौसेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि परीक्षण में मिसाइल ने अपनी अधिकतम रेंज के साथ टार्गेट शिप को पूरी सटीकता के साथ निशाना बनाया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से मिसाइल के परीक्षण की तस्वीर भी जारी की गई है।

दिसंबर 2020 में एंटी-शिप मोड में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक निष्क्रिय भारतीय नौसेना पोत पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। डीआरडीओ और रूस के एनपीओएम द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस के तहत इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को विकसित किया गया है।

कई भूमिका निभाने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लॉन्च किए जा सकने वाले सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली का मौजूद दौर के युद्धक्षेत्र में काफी महत्व है। इनसे समुद्र, जमीन के साथ-साथ हवा में भी लक्ष्यों को भेजा जा सका है। भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों- नौसेना, थल सेना और वायु सेना में इन हथियारों को तैनात किया गया है।

पिछले महीने भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का भी सफल परीक्षण किया था। ‘प्रलय’ 150 से 500 किलोमीटर की मारक क्षमता के साथ, ठोस रॉकेट मोटर और अन्य नई तकनीक से लैस है। मिसाइल प्रणााली में अत्याधुनिक नौवहन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए हैं।  

टॅग्स :भारतीय नौसेनामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया