लाइव न्यूज़ :

इजराइल से सौदा रद्द करने के 15 दिनों के भीतर भारत ने किया एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण

By विकास कुमार | Updated: July 8, 2019 11:03 IST

भारत और इजराइल के बीच एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सौदा 500 मिलियन डॉलर (3500 करोड़) में होने वाला था, लेकिन डीआरडीओ ने अपनी तरफ से यह इनिशिएटिव लेकर देश को इस मामले में आत्मनिर्भर कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देबालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने टार्गेटेड वेपन के निर्माण और खरीद पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है.सरकार जल्द ही 114 फाइटर जेट विमानों के लिए भी निविदा जारी करने वाली है.स्वदेशी तकनीक से बने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का तीन सफल परीक्षण किया है.

बीते महीने भारत ने इजराइल के साथ होने वाले एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सौदा रद्द कर दिया था क्योंकि डीआरडीओ ने सरकार को आश्वस्त किया था कि बहुत जल्द इस तकनीक को देश में ही हासिल कर लिया जायेगा. 

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने बीते दिन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का तीन सफल परीक्षण किया है. यही नहीं, मिसाइल का परीक्षण दिन और रात दोनों में किया गया और यह अपने लक्ष्यों को भेदने में सफल रही. 

भारत और इजराइल के बीच एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सौदा 500 मिलियन डॉलर (3500 करोड़) में होने वाला था, लेकिन डीआरडीओ ने अपनी तरफ से यह इनिशिएटिव लेकर देश को इस मामले में आत्मनिर्भर कर दिया है. 

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने टार्गेटेड वेपन के निर्माण और खरीद पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहला रक्षा सौदा स्पाइस-2000 बम का किया गया है. एयरस्ट्राइक के दौरान वायु सेना ने इसी लेजर गाइडेड बम का इस्तेमाल किया था, यह इजराइल द्वारा निर्मित है. 

सरकार जल्द ही 114 फाइटर जेट विमानों के लिए भी निविदा जारी करने वाली है. जिसमें अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और स्वीडन की कंपनी भी हिस्सेदारी ले रही है.

लॉकहीड मार्टिन ने ऐलान किया था कि अगर मोदी सरकार उससे F-21 विमान खरीदती है तो यह किसी और देश को नहीं बेचा जायेगा. 

F-21 फाइटर जेट लॉकहीड मार्टिन बनाती है. इसी कंपनी की F-16 विमान को विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन से मार गिराया था. इस सीरीज का सबसे अपग्रेडेड वर्जन F-35 है. राफेल फाइटर विमान के सौदे के बाद भारत सरकार जल्द ही इस सौदे को मूर्त रूप देना चाहती है. 

टॅग्स :मिसाइलइंडियाइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप