लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- खतरे का सामना कर रही भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि

By भाषा | Updated: May 30, 2019 05:14 IST

अब्दुल्ला ने कहा कि साम्प्रदायिक नफरत हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। नयी सरकार को इस बारे में फैसला करना है कि क्या वह साम्प्रदायिकता को बेरोकटोक बढ़ने देना चाहती है?

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि साम्प्रदायिकता के बढ़ने से देश की धर्मनिरपेक्ष छवि खतरे का सामना कर रही है। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में श्रीनगर सीट से विजयी अब्दुल्ला ने कहा कि वक्त की दरकार है कि धार्मिक स्वतंत्रता और देश में कानून के शासन की हिफाजत के लिए सामूहिक कोशिश की जाए।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत में कहा कि उत्तर भारत में विभिन्न स्थानों पर मुसलमानों को निशाना बना कर किए गए हमले दुखद हैं। क्या हमारे संविधान निर्माताओं ने इसी भारत की कल्पना की थी? केंद्र सरकार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती इन घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती साम्पद्रायिकता का मुकाबला देश के सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को करना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि साम्प्रदायिकता के इस फासीवादी रूख को बेलगाम बढ़ने दिया गया तो यह हमारे समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को नुकसान पहुंचाएगा। अब्दुल्ला ने कहा कि साम्प्रदायिक नफरत हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। नयी सरकार को इस बारे में फैसला करना है कि क्या वह साम्प्रदायिकता को बेरोकटोक बढ़ने देना चाहती है ? विकास का विचार तब तक असंभव है जब तक कि 25 करोड़ मुसलमानों को इसमें (विकास में) सहभागी नहीं बनाया जाता। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को साथ लिए बगैर सरकार देश को आगे ले जाने की नहीं सोच सकती।

टॅग्स :इंडियाफारूक अब्दुल्लामोदी सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया