लाइव न्यूज़ :

सीरिया पर तुर्की के हवाई हमले पर भारत ने कहा- इससे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर होगी

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2019 16:02 IST

तुर्की ने उत्तरी सीरिया में बुधवार को कुर्दिश ठिकानों पर हवाई हमला किया। इसके बाद से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि तुर्की का यह अभियान सीरिया के आठ साल पुराने युद्ध को नये सिरे से भड़का सकता है जिससे हजारों लोगों के विस्थापित होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की की ओर से सीरिया पर हवाई हमले का भारत ने किया विरोधभारत ने कहा- इससे क्षेत्र में बढ़ेगी अस्थिरता, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भी कमजोर होगी

भारत ने अमेरिकी सेना के सीरिया छोड़ने के बाद तुर्की की उत्तर-पूर्वी सीरियाई इलाके में सैन्य कार्यवाई पर चिंता जताई है। भारत ने कहा है कि तुर्की का कदम क्षेत्र में अस्थिरता ला सकता है और आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई भी इससे कमजोर होगी।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार भारत ने साथ ही  कहा कि इन कदमों से मानवता का नुकसान होने की आशंका है और अशांति फैल सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'हम तुर्की को सलाह देंगे  कि वह संयम बरते और सीरिया के क्षेत्रे का सम्मान करे। हम सभी मुद्दों के बातचीत और चर्चा से समाधान की गुजारिश करते हैं।' 

गौरतलब है कि बुधवार को तुर्की ने उत्तरी सीरिया में कुर्दिश ठिकानों पर हवाई हमला किया। तुर्की का यह अभियान सीरिया के आठ साल पुराने युद्ध को नये सिरे से भड़का सकता है जिससे हजारों लोगों के विस्थापित होने की आशंका है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अचानक घोषणा कर दी थी कि अमेरिकी सैनिक तुर्की कार्रवाई से पहले ही वहां से हट जाएंगे। इस घोषणा को अमेरिकी नीति में एक बदलाव की तरह देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने सीरिया में तुर्की का अभियान बहुत आगे बढ़ने की सूरत में तुर्की की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने की भी धमकी दी है। 

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया