लाइव न्यूज़ :

CAA: भारत ने इमरान खान पर किया तीखा प्रहार, कहा- बहुपक्षीय मंच पर एक बार फिर ‘पहले की भांति झूठ’ का प्रचार कर रहे हैं पाक पीएम

By भाषा | Updated: December 18, 2019 05:11 IST

जिनेवा में वैश्विक शरणार्थी मंच पर अपने संबोधन में खान ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और संशोधित नागरिकता कानून बनाने को लेकर भारत की कड़ी आलोचना की थी। इस पर अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

भारत ने एक वैश्विक शरणार्थी सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा दिये गये इस बयान को मंगलवार को ‘बहुत बड़ा झूठ’ करार दिया कि कश्मीर में ‘कठोर कार्रवाई’ और संशोधित नागरिकता कानून के चलते लाखों मुसलमान भारत से भाग सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खान ने भारत के बिल्कुल अंदरूनी मामलों में अनावश्यक और अवांछित टिप्पणियां की हैं तथा अपने ‘संकीर्ण’ राजनीतिक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए बहुपक्षीय मंच पर एक बार फिर ‘पहले की भांति झूठ’ का प्रचार किया है ।

जिनेवा में वैश्विक शरणार्थी मंच पर अपने संबोधन में खान ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने और संशोधित नागरिकता कानून बनाने को लेकर भारत की कड़ी आलोचना की। कुमार ने कहा, ‘‘ अब पूरी दुनिया के लिए बिल्कुल स्पष्ट हो जाना चाहिए कि वैश्विक मंच पर खान द्वारा आदतन और जबरन गालियां देना एक ढर्रा बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के ज्यादातर पड़ोसियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव रहा है कि उसकी हरकतों का पड़ोसियों पर बहुत बुरा असर रहा है।’’ ‘‘इक्कीसवीं सदी में शरणार्थियों पर वैश्विक शरणार्थी मंच’’ नामक इस पहली बैठक का आयोजन यूएनएचसीआर, यूएन शरणार्थी एजेंसी और स्विटरजरलैंड सरकार ने संयुक्त रूप से किया।

नागरिकता कानून की खान द्वारा आलोचना को खारिज करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘ पिछले 72 सालों से पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य ने सुनियोजित ढंग से अपने अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया है, फलस्वरूप उनमें से ज्यादातर बाध्य होकर भारत भाग आये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, प्रधानमंत्री खान चाहते हैं कि उनकी सेना ने 1971 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लोगों पर क्या किया, उसे दुनिया भूल जाए। पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों और वहां रहने वाले अन्य धर्म के लोगों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके संवर्धन के लिए काम करना चाहिए।’’

संशोधित नागरिकता कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी जो धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए 31 दिसंबर, 2014 तक भारत में आ चुके हैं। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप