लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामलों में दर्ज की गई कमी, 10 हजार से कम हुए नए केस, संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2022 09:38 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 8,013 नए मामले सामने आए। वहीं, इस दौरान 16,765 लोगों की रिकवरी और 119 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 8,013 नए मामले सामने आए। इस दौरान 16,765 लोगों की रिकवरी और 119 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 10,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में नए केस की संख्या पिछले 24 घंटों में 8,013 दर्ज की गई। 

फिलहाल, देश में अभी भी 4,29,24,130 कुल मामले मौजूद हैं, जबकि सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1 लाख 02 हजार 601 रहा। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 119 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 13 हजार 843 हो गई है।

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 16,765 लोग रिकवर हुए। ऐसे में अब इस वायरस से कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,07,686 हो गया है। वहीं, 1,77,50,86,335 का कुल वैक्सीनेशन भी अब तक हो चुका है। फिलहाल, सोमवार को दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.11 प्रतिशत दर्ज किया गया। मालूम हो, रविवार को कोरोना संक्रमण के 10,273 नए मामले सामने आए थे, जोकि सोमवार के आंकड़े से 2260 केस ज्यादा हैं। 

वहीं, कल कोविड-19 से 243 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यह आंकड़ा 5,13,724  हो गया था। हालांकि, रविवार के मुकाबले आज दैनिक पॉजिटिविटी दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.00 प्रतिशत था, जबकि आज ये 1.11 प्रतिशत रहा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब