लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 39070 नए मामले, 491 लोगों की मौत, 43 हजार से अधिक हुए ठीक

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2021 09:54 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर कमी आई है और ये घटकर 4 लाख 6 हजार 822 रह गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना एक्टिव केस अभी 4 लाख 6 हजार 822 रह गए हैं।केरल से एक बार फिर 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक 20,367 केस सामने आए हैं।पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वैक्सीन की 55 लाख 91 हजार 657 डोज भी लगाई गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 39070 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 491 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को ये जानकारी दी गई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के मुताबिक 38,628 केस सामने आए थे। ऐसे में नए मामलों में 13 प्रतिशत की कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 27 हजार 862 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस अभी देश में 4 लाख 6 हजार 822 रह गए हैं।

इस बीच शनिवार को कोरोना से 43910 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़ 10 लाख 99 हजार 771 हो गई है। वहीं, देश में अभी तक कुल 3 करोड़ 19 लाख 34 हजार 455 लोग संक्रमित हुए हैं।

मंत्रलाय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 55 लाख 91 हजार 657 डोज भी लगाई गई है। ऐसे में अभी तक कुल 50 करोड़ 68 लाख 10 हजार 492 वैक्सीन की डोज देशभर में लगाई जा चुकी है।

पिछले कई दिनों से देश में सबसे अधिक मामले केरल से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां से 20,367 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35,33,918 तक पहुंच गई है।

साथ ही कोविड-19 के 139 मरीजों की शनिवारको मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,654 हो गई। केरल में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 1,78,166 है।

वहीं, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,061 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 128 और लोगों की मौत भी कोविड से शनिवार को राज्य में हो गई। ऐसे में राज्य में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 1,33,845 पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब