लाइव न्यूज़ :

भारत ने अफगानिस्तान में अमेरिका के हमले से जुड़ी रिपोर्ट को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 23:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर भारत ने बृहस्पतिवार को उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ हमले की संभावनाओं को तलाशने के लिए अमेरिका उसके साथ संपर्क में था।

प्रेसवार्ता में इस मुद्दे से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अफगानिस्तान पर अमेरिकी संसदीय समिति के समक्ष होने वाली सुनवाई मीडिया रिपोर्टों से ''थोड़ी अलग'' है।

उन्होंने कहा, '' मैं इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्ट का जवाब नहीं देना चाहूंगा। मैं आपसे अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति की सुनवाई के दौरान हुई असल बातचीत पर ध्यान देने का अनुरोध करूंगा जो मीडिया रिपोर्ट से थोड़ी अलग है। इस पर साझा करने के लिए मेरे पास कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका, भारत से इस तरह के विकल्प की तलाश के लिए दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित तीन मूलभूत रक्षा समझौतों के प्रावधानों का उपयोग कर सकता है, तो इस पर बागची ने कहा, ''नहीं।''

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी भारत को मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर अमेरिका और अन्य भागीदारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत से अफगानिस्तान में हमले को अंजाम देने के लिए अमेरिका भारत के साथ बातचीत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे