लाइव न्यूज़ :

भारत ने 10 वर्षों में 27 मिलियन लोगों को गरीबी से निकाला, झारखंड रहा नंबर वन: UN

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2019 11:08 IST

ग्लोबल MPI इंडेक्स दुनिया के 101 देशों की रिपोर्ट जारी करती है जो हेल्थ, शिक्षा और जीवन-स्तर के सूचकांकों को मद्देनजर रखते हुए तैयार की जाती है. ऑक्सफ़ोर्ड पावर्टी और ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव(OPHI) और संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनडीपी 10 मानकों का विश्लेषण कर इस रिपोर्ट को साझा रूप से जारी करती है.

Open in App
ठळक मुद्दे2005-06 में झारखंड का एमपीआई इंडेक्स 74.9 था जो 2015-16 में घट कर 46.5 रह गया. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2005-06 से 2015-16 तक 27.1 मिलियन लोगों को गरीबी से निकाला.भारत में अभी भी दलित, आदिवासी और मुस्लिम सबसे गरीब हैं.

भारत ने बीते 10 वर्षों में 27 मिलियन लोगों को गरीबी से निकाला है और इस मामले में झारखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. गुरुवार को जारी हुए ग्लोबल एमपीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने सबसे तेज गति से लोगों को गरीबी से निकाला है. गरीबी के मामले में पूरी दुनिया में सबसे बदतर हालात का सामना कर रहे उत्तर भारत के राज्य झारखण्ड ने तेजी के साथ सुधार किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2005-06 से 2015-16 तक 27.1 मिलियन लोगों को गरीबी से निकाला. संपत्ति, खाना पकाने वाला गैस, सैनिटेशन और पोषण शामिल ऐसे सूचक हैं जिनमें सुधार हुआ है. 

ग्लोबल MPI इंडेक्स दुनिया के 101 देशों की रिपोर्ट जारी करती है जो हेल्थ, शिक्षा और जीवन-स्तर के सूचकांकों को मद्देनजर रखते हुए तैयार की जाती है. ऑक्सफ़ोर्ड पावर्टी और ह्यूमन डेवलपमेंट इनिशिएटिव(OPHI) और संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनडीपी 10 मानकों का विश्लेषण कर इस रिपोर्ट को सामूहिक रूप से जारी करती है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि शामिल देशों में भारत ने प्रो-पुअर नीतियों के जरिये बेहतर सुधार किया है. सबसे गरीब क्षेत्रों ने इस मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. 2005-06 में झारखंड का  एमपीआई इंडेक्स 74.9 था जो 2015-16 में घट कर 46.5 रह गया. 

एमपीआई इंडेक्स के मुताबिक, एमपी, यूपी, बिहार और झारखंड ये चार सबसे ज्यादा गरीबी के हालात का सामना करने वाले राज्य हैं. नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे के डेटा के जरिये इस रिपोर्ट के इंडेक्स को तैयार किया गया है. इन 10 वर्षों में भारत में गरीबी लगभग आधी हो गई. पहले यह 55.1 प्रतिशत थी जो अब 27.9 रह गई. 

यूएनडीपी के एक अधिकारी के मुताबिक, भारत में अभी भी दलित, आदिवासी और मुस्लिम सबसे गरीब हैं. इस बीच मल्टी डायमेंशनल पावर्टी को कम करने में भारत ने बहुत तेज गति से सुधार किया है. 

टॅग्स :इंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह