लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Tension: जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी में पाकिस्तानी सेना, भारतीय सेना ने कहा, दुःसाहस उसकी दुर्गति बनेगा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 7, 2025 22:21 IST

ऐसी खबरों के बीच जम्मू कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सेना व अन्य सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

Open in App

जम्मू: ऑपरेशन सिंदूर से लथपथ हुई पाकिस्तानी सेना और पाक वायुसेना किसी भी समय दुःसाहस दिखाने का प्रयास कर सकती है। रक्षा सूत्र कहते थे कि ऐसी खबरों के बीच जम्मू कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर सेना व अन्य सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। हालांकि रक्षाधिकारी कहते थे कि पाक सेना का का कोई भी दुःसाहस उसकी अंतिम दुर्गति का कारण बनेगा।

दरअसल आप्रेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद पाक सेना ने उलओसी के कई सेक्टरों में मोर्चे खोल कर भारी तोपखानों का इस्तेमाल कर कइ्र भारतीय इलाकों को गोलों की बरसात से पाट दिया। नतीजतन 16 भारतीय नागरिक शहीद हो गए। भारतीय सेना के दो जवान भी शहीद हो गए। एक की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हुई है। डेढ़ सौ से अधिक नागरिक गंभीर रूप से जख्मी भी हैं।

बीसियों घरों के जमींदोज होने के उपरांत भारतीय पक्ष ने जब पाक सेना को जब जबरदस्त जवाब दिया तो उस पार कई सेक्टरों में पाक सेना को जबरस्त क्षति पहुंची। रक्षा सूत्र दावा करते हैं कि पाक सेना के करीब दो दर्जन सैनिक मारे गए हैं। हालांकि सीमा पार से मिले समाचार कहते थे कि करीब तीन दर्जन पाक नागरिक भी जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं।

मिलने वाले समाचार कहते थे कि आप्रेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद भारतीय सेना के हाथों एलओसी के इलाकों में करारी शिकस्त का परिणाम यह है कि पाक सेना और पाक वायुसेना बिफरी हुई हैं और वे कोई दुःसाहस दिखाने का खतरा मोल ले सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने इस खतरे को भांपते हुए पहले ही एलओसी व इंटरनेशनल बार्डर से सटे गांवों को खाली करवा लिया है। 

गैर सरकारी तौर पर पलायन करने वालों की संख्या एक लाख के करीब बताई जा रही है। एलओसी पर 22 लाख के करीब नागरिक रहते हैं पर सभी को बंकर नसीब नहीं हैं।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानएलओसीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम