लाइव न्यूज़ :

India Pakistan Conflict: पहलगाम में निर्दोष लोगों से 'धर्म' पूछकर हत्या की, राजनाथ सिंह बोले-हमने आतंकवादियों को 'कर्म' देखकर मारा, छाती पर चोट, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2025 14:06 IST

India Pakistan Conflict: दुनिया जानती है कि हमारे बलों का निशाना अचूक है। जब वे निशाना साधते हैं, तो उसे बनाए रखने का काम दुश्मनों पर छोड़ देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब भारतीय सशस्त्र बलों के निशाने पर हैं। खुद को कहीं भी सुरक्षित न समझें। सफाया किया, यह हमारा 'भारतीय धर्म' है। 

India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोला। सिंह ने कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों से उनका 'धर्म' पूछकर उनकी हत्या की। उसके बाद आपने जो जवाब दिया, उसे पूरी दुनिया ने देखा। हमने आतंकवादियों को उनके 'कर्म' देखकर मारा। उन्होंने निर्दोष लोगों को उनके 'धर्म' को देखकर मारा, यह पाकिस्तान का 'कर्म' था। हमने उनके 'कर्म' को देखकर उनका सफाया किया, यह हमारा 'भारतीय धर्म' है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी संगठनों और उनके आकाओं को यह स्पष्ट कर दिया है कि वे खुद को कहीं भी सुरक्षित न समझें। वे अब भारतीय सशस्त्र बलों के निशाने पर हैं। दुनिया जानती है कि हमारे बलों का निशाना अचूक है। जब वे निशाना साधते हैं, तो उसे बनाए रखने का काम दुश्मनों पर छोड़ देते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प कितना मजबूत है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमने उनके परमाणु ब्लैकमेल की परवाह नहीं की। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान ने गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कई बार भारत को परमाणु ब्लैकमेल किया। सिंह बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में समग्र सुरक्षा परिदृश्य और सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान की छाती पर चोट पहुंचाई गई है जिसका इलाज उसके आतंकियों को पनाह देना बंद करने से ही संभव है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों तथा उनके ठिकानों को निशाना बना कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के बाद से यह सिंह की केंद्र शासित प्रदेश की पहली यात्रा है। सिंह ने इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत कभी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा, लेकिन जब हमारी संप्रभुता पर हमला होगा तो हम जवाब देंगे।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद को लेकर भारत के साथ धोखाधड़ी के लिए पाकिस्तान भारी कीमत चुका रहा है और अगर आतंकवाद जारी रहा तो यह कीमत बढ़ती जाएगी।

सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को साफ बता दिया है कि हम आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान की छाती पर चोट पहुंचाई गई और उसके जख्मों का एकमात्र इलाज आतंकी संगठनों को पनाह देना बंद करना तथा अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देना ही है। सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकी संगठनों और पाकिस्तान में उनके आकाओं को साफ बता दिया कि उन्हें खुद को कहीं भी सुरक्षित नहीं मानना चाहिए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पिछले 35-40 साल से सीमापार आतंकवाद का सामना करता रहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को अंजाम देकर भारत के मस्तक को चोट पहुंचाने और देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कहा था कि भारत में अब और आतंकवाद नहीं फैलाया जाएगा।

लेकिन उसने भारत के साथ धोखा किया और आज भी धोखेबाजी कर रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट रूप से पुन: रेखांकित किया है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी आतंकवादी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में छिपे आतंकी और उनके आका अब भारतीय बलों के निशाने पर हैं। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहपाकिस्तानजम्मू कश्मीरPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह