लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग को दिल्ली में अपने 50%  स्टाफ कम करने का दिया आदेश, जासूसी करते पकड़े गए थे कर्मचारी

By अनुराग आनंद | Updated: June 23, 2020 20:09 IST

पाकिस्तान के 50 प्रतिशत कर्मचारी ही अब दिल्ली स्थित दूतावास में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने अपने 50 प्रतिशत तक सदस्यों को पाकिस्तान दूतावास से लौटने के लिए कहा है।भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को दूसरी बार पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारियों ने तलब किया है।पाकिस्तान के अधिकारी ऐसे कार्यों में लिप्त थे जो उच्चायोग में उनकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के अनुरूप नहीं हैं।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के सदस्यों को जासूसी करते हुए पकड़े जाने के बाद सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50% तक कम करने का आदेश दिया है। 

एचटी के मुताबिक, इसके साथ ही भारत ने कहा कि पाकिस्तान के दूतावास में भारत के भी कम सदस्य रहेंगे। भारत ने अपने 50 प्रतिशत तक सदस्यों को पाकिस्तान दूतावास से लौटने के लिए कहा है।

पाकिस्तान के राजदूत को दूसरी बार किया तलब- 

इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारियों ने तलब किया। भारत ने कहा कि वह पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों की गतिविधियों को लेकर बार-बार चिंता व्यक्त करता रहा है। वे जासूसी के कामों में लगे हुए हैं और आतंकवादी संगठनों के साथ व्यवहार बनाए रखते हैं।

 31 मई 2020 को दो अधिकारियों की गतिविधियों को रंगे हाथ पकड़ा गया और निष्कासित कर दिया गया। इसी तरह पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भी 50 फीसदी कर्मचारी कम करने का फैसला लिया गया है।

पाकिस्तान के अधिकारी विशेषाधिकार का प्रयोग कर गलत काम कर रहे थे-

बता दें कि पाकिस्तान के अधिकारी ऐसे कार्यों में लिप्त थे जो उच्चायोग में उनकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के अनुरूप नहीं हैं, पाकिस्तान ने समानांतर रूप से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को उनके वैध राजनयिक कार्यों को करने से रोकने के लिए लगातार प्रयास करता रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान में उच्चायोग में काम करने वाले दो भारतीय अधिकारियों का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया और उनके साथ बेहद ही बुरा व्यवहार किया गया जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान को फटकार भी लगाई थी। इससे साफ होता है कि पाकिस्तान किस दिशा में भारतीय अधिकारियों के साथ सलूक करता है।

22 जून 2020 को भारत लौट इन अधिकारियों ने पाकिस्तानी एजेंसियों के हाथों हुए बर्बर व्यवहार का पूरा विवरण भारत सरकार को दिया।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह