लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ बोले- भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम, बीजेपी का जवाब- चीनी दिमाग, इटालियन चश्मे वालों को नजर नहीं आएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 18:17 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कोरोना को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। इस कोशिश में कमलनाथ विवादित बयान देकर खुद घिर गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेरा भारत बदनाम है। सभी देश भारत से जाने वाले लोगों को रोक रहे - कमलनाथमेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा - विजयवर्गीयसोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो?- शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कोरोना को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। इस कोशिश में कमलनाथ विवादित बयान देकर खुद घिर गए हैं। सतना जिले के मैहर में कमलनाथ ने कहा कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। उन्होंने कहा कि सभी देशों ने रोक लगा रखी है कि भारत के लोग नहीं आ सकते हैं। 

कांग्रेस नेता ने मैहर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंकड़े छिपा रही है। साथ ही शिवराज सरकार को भी कोरोना को लेकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। 

उन्हांने कहा कि भारत महान नहीं, मेरा भारत बदनाम है। सभी देश के लोग भारत से जाने वाले लोगों को रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने मुझे न्यूयॉर्क से फोन कर बताया कि भारत के जो लोग टैक्सी चला रहे हैं, उनकी टैक्सी में कोई बैठ ही नहीं रहा है। 

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

इसके बाद भाजपा ने कमलनाथ के प्रति हमलावर रुख अख्तियार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट कर कहा कि मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा, लेकिन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आएगा। आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास जी कहकर गये हैं कि ‘जाको प्रभु दारुण दुःख देही, ताकि मति पहले हर लेही।‘

शिवराज सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पर सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कि कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकैलाश विजयवर्गीयमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील