लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल की ओर से फायरिंग, एक शख्स की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2020 12:58 IST

बिहार के सीतामढ़ी के करीब भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल की ओर से फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई है। ऐसी सूचना है कि कम से कम 5 भारतीयों को गोली लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर फायरिंग की खबरएक शख्स की मौत, कम से कम 5 भारतीय नागरिकों को गोली लगने की सूचना

भारत-नेपाल के बीच सीमा पर जारी विवाद के बीच बिहार के सीतामढ़ी के करीब बॉर्डर पर नेपाल की ओर से फायरिंग की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में कम से कम पांच भारतीय नागरिकों को गोली लगी है।

जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल शस्त्र बल की ओर से फायरिंग में एक भारतीय शख्स की मौत की भी खबर है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। 

घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नारायणपुर और लालबंदी बॉर्डर इलाके का बताया जा रहा है। कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल की शस्त्र बल की ओर से फायरिंग की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकी नगर टोले लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 साल के बेटे विकेश कुमार की मौत हुई है। वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम को दाहिने बांह में जबकि सहोरबा के बिंदेश्वर ठाकुर के बेटे उदय ठाकुर को दाए जांघ में गोली लगी है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार मृतक के पिता नागेश्वर राय ने बताया कि उनकी जमीन नेपाल में नारायणपुर में स्थित है। उसी जमीन पर खेत में उनका बेटा काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक नेपाली पुलिस ने गोली चला दी।

नेपाल से सीमा विवाद और फायरिंग

बताते चलें क नेपाल ने पिछले महीने देश का संशोधित राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र जारी किया था जिसमें उसने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर दावा किया था।

भारत ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि क्षेत्र पर ‘कृत्रिम रूप से बढ़ा-चढ़ाकर दावा करने’ को वह स्वीकार नहीं करेगा और उसने पड़ोसी देश से कहा कि वह इस तरह के ‘अनुचित मानचित्र दावे’ से बचे। 

दोनों देशों के बीच संबंध तब तनावपूर्ण हो गए थे जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिपुलेख दर्रे को धारचूला से जोड़ने वाले 80 किलोमीटर लंबे मार्ग का आठ मई को उद्घाटन किया था। 

टॅग्स :नेपालइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया