लाइव न्यूज़ :

भारत के मिग-21 विमान का एक पायलट लापता, पाकिस्तान ने वीडियो जारी कर अपने कब्जे में दिखाया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 16:02 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे मिग 21 विमान का पायलट सुबह उड़ान भरने के बाद से लापता है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट उनके कब्जे में है। पाकिस्तान ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

Open in App

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार सुबह मिग-21 विमान में उड़ाने भरने के बाद पालयट के लापता होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच चल रही है। इससे पहले पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर ने दावा किया कि भारत के दो पायलट गिरफ्तार किए गए हैं। उनमें से एक का नाम विंग कमांडर अभिनंदन कुमार हैं। पाकिस्तान ने कथित पूछताछ का वीडियो भी जारी किया। हालांकि पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से भारत सरकार को इस बात की जानकारी नहीं दी है।

इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स खुद का नाम विंग कमांडर अभिनंदन कुमार बता रहे हैं। उन्होंने अपना सर्विस नंबर और धर्म हिंदू बताया। इसके अलावा सामने मौजूद पूछताछ कर रहे लोगों को वो कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'एक पाकिस्तानी वायुसेना का फाइटर एयरक्राफ्ट भारत के जवाबी हमले में मार गिराया गया। इस कार्रवाई में हमें एक मिग-21 का नुकसान हुआ। हमारा एक पायलट लापता है। पाकिस्तान का दावा है कि वह उनके कब्जे में हैं। हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं।'

पाकिस्तान के डीजी आइएसपीआर मेजर जनरल आसिफ गफूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'हमने अपनी क्षमता दिखाने के लिए 6 सुनसान जगहों पर टारगेट लॉक किए थे। लेकिन उसी वक्त भारत के दो लड़ाकू विमान लाइन ऑफ कंट्रोल के पार करके दाखिल हो रहे थे। हमने उन्हें मार गिराया। इसमें दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया गया है।' इसके साथ ही पाकिस्तान ने कथित रूप से गिरफ्तार इंडियन पायलट का वीडियो जारी किया है जिसमें वो अपना नाम विंग कमांडर अभिनंदन कुमार बता रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकसर्जिकल स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप