लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोरोना टीकाकरण में दुनिया भर में पहचान बनायी : मिश्र

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:02 IST

Open in App

जयपुर, 20 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौर में देश में प्रभावी प्रबंधन के कारण कम से कम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान में भी भारत ने अपनी पहल से विश्वभर में खास पहचान बनायी है।

राज्यपाल मिश्र शनिवार को ‘इन्टरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इण्डिया’ के 32 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों को ‘कोरोना में अर्थव्यवस्था’ विषय पर आनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

मिश्र ने इससे पहले अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद को जस्टिस नरेन्द्र सिंह स्मृति अन्तर्राष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वभर में कोरोना महामारी ने इस कदर कहर बरपाया कि कोई भी इसके प्रभाव से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अछूता नही रहा। उन्होंने कहा कि भारत में इस महामारी से निपटने के जो उपाय समय रहते अपनाये गये, वह पूरे विश्व में मिसाल बने।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए देशभर में ऐसी कारगर योजनाएं शुरू की गई जिससे आमजन का भरोसा बढ़ा और अर्थव्यवस्था को पुनः गति मिली।

उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीन उत्पादन के साथ ही दूसरे देशों को इसे उपलब्ध कराने की पहल भी की। अब तक 20 देशों को वैक्सीन की 1.6 करोड़ से ज्यादा खुराक भारत निर्यात कर चुका है।

उन्होंने अभिनेता सोनू सूद को बधाई देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी से पैदा हुए मानवीय संकट को दूर करने के लिए उन्होंने जिस संवेदनशीलता और सेवाभाव का परिचय दिया वह समाज के लिए अनुकरणीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे