लाइव न्यूज़ :

पिछले 7 साल में बैंक धोखाधड़ी के कारण देश ने हर दिन गंवाए 100 करोड़ रुपये, RBI की रिपोर्ट से खुलासा

By विशाल कुमार | Updated: March 30, 2022 15:15 IST

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात और तमिलनाडु ने वित्तीय धोखाधड़ी के कारण 2 लाख करोड़ से अधिक या 83 फीसदी तक की राशि गंवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र बैंक धोखाधड़ी या घोटालों के मामले में शीर्ष पर है।उसके बाद क्रमश: दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात और तमिलनाडु का स्थान आता है।1 अप्रैल, 2015 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच पांच राज्यों में 2.5 लाख करोड़ की बैंकिंग धोखाधड़ी का पता लगा।

नई दिल्ली: पिछले सात सालों में बैंक धोखाधड़ी या घोटालों के कारण देश को हर दिन कम से कम 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि साल दर साल ऐसे मामलों में शामिल राशि में कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र बैंक धोखाधड़ी या घोटालों के मामले में शीर्ष पर है और उसके बाद क्रमश: दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात और तमिलनाडु का स्थान आता है।

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उपरोक्त पांचों राज्यों ने वित्तीय धोखाधड़ी के कारण 2 लाख करोड़ से अधिक या 83 फीसदी तक की राशि गंवा दी। 1 अप्रैल, 2015 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच इन पांचों राज्यों में 2.5 लाख करोड़ की बैंकिंग धोखाधड़ी का पता लगा।

हालांकि, वित्त मंत्रालय का कहना है कि ऐसे मामलों का तत्काल पता लगाने और रोकने के उपाय किए गए हैं और साल दर साल इसमें कमी आ रही है।

2015-16 में 67,760 करोड़ रुपये से धोखाधड़ी में खोए गए धन की मात्रा 2016-17 में घटकर 59,966.4 करोड़ रुपये हो गई। अगले दो सालों में 45 हजार करोड़ रुपये से कम की राशि का नुकसान हुआ।

2019-20 में यह संख्या और गिरकर 27,698.4 करोड़ रुपये और फिर 2020-21 में 10,699.9 करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में यह राशि 647.9 करोड़ रुपये है।

टॅग्स :बैंक जालसाजीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण