लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नौसैनिक अभ्यास पर भारत की पैनी नजर, उत्तरी अरब सागर में भारतीय सेना ने तैनात किए फाइटर प्लेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 08:02 IST

पाकिस्तानी नौसैनिक अभ्यास के दौरान अगले कुछ दिनों तक मिसाइल और रॉकेट भी फायर करेगा।

Open in App

अरब सागर के उत्तरी इलाके में पाकिस्तानी नौसैनिक अभ्यास चल रहा है। इस युद्धाभ्यास पर भारत की पैनी नजर है। भारत ने पाकिस्तानी सैनिकों की हरकत पर नजर रखने के लिए उत्तरी अरब सागर में युद्धपोत, गोताखोर जहाज समेत कई फाइटर प्लेन तैनात किए हैं।  

टाइम्स ऑफि इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक पाकिस्तानी नौसैनिक अभ्यास के दौरान अगले कुछ दिनों तक मिसाइल और रॉकेट भी फायर करेगा। वहीं रिपोर्ट्स में सुरक्षा संस्थानों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी युद्धाभ्यास पर करीबी नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान का यह युद्धाभ्यास सामान्य प्रक्रिया के तहत हो रहा है, लेकिन उसका इरादा कभी भी बदल सकता है।

बताया जा रहा है कि अगर पाकिस्तान भूलकर भी ऐसी हकरत करता हैं तो उसका मुहंतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय नौसेना पाकिस्तानी युद्धाभ्यास के लंबे-चौड़े इलाके पर नजर रखने के लिए Poseidon-8I पेट्रोल एयरक्राफ्ट का भी इस्तेमाल कर रही है। वहीं, पाकिस्तान के पास कम से कम सात से आठ युद्धपोत हैं।   

टॅग्स :भारतीय नौसेनाभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस