लाइव न्यूज़ :

भारत और जापान के बीच ‘2+2 वार्ता’ आज, समुद्री संबंध को बढ़ावा देने पर होगा फोकस

By भाषा | Updated: November 30, 2019 08:00 IST

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे जबकि जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो प्रतिनिधित्व करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत एवं जापान के बीच होने वाली ‘2+2 बैठक’ से दोनों पक्ष रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत कर सकेंगे।दोनों देशों ने वैश्विक भागीदारी में प्रगाढ़ता लाने के उद्देश्य से नयी व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया।

भारत और जापान के बीच राजधानी दिल्ली में शनिवार को ‘2+2 वार्ता’ होगी। इसका मुख्य फोकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जलक्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाना होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे जबकि जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो प्रतिनिधित्व करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत एवं जापान के बीच होने वाली ‘2+2 बैठक’ से दोनों पक्ष रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की समीक्षा और विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।’’ भारत एवं जापान के बीच पिछले साल हुए 13वें वार्षिक शिखर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे के फैसले के बाद नये ढांचे के तहत वार्ता हो रही है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को और मजबूती देने तथा विशेष सामरिक एवं वैश्विक भागीदारी में प्रगाढ़ता लाने के उद्देश्य से नयी व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं प्रगति के साझा उद्देश्य को पाने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति तथा भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ एवं जापान की ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक विजन’ के तहत अपने-अपने प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

टॅग्स :जापानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत