लाइव न्यूज़ :

भारत दुनिया के 70 प्रतिशत कोरोना वायरस टीके की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है: शाह

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:07 IST

Open in App

कंकवली (महाराष्ट्र), सात फरवरी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया में कोविड-19 के टीकों की 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है और इस समय 14 देशों को दो टीकों का निर्यात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की (नरेंद्र) मोदी सरकार ने पिछले साढ़े छह साल में देश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने का काम किया है।

एक निजी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर शाह ने कहा कि देश में पिछले 21 दिनों में 55 लाख लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है और केन्द्र सरकार टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया में कोरोना वायरस के टीकों की 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है और 14 देशों को दो टीकों का निर्यात किया जा रहा है।’’

शाह ने कहा कि चार और टीकों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भारतीय चिकित्सा पद्धति का दुनिया के 170 देशों उपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में अन्य देशों के विपरीत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़ा अंतर यह था कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 130 करोड़ लोगों ने मिलकर स्थिति को संभाला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी (कोविड-19) मृत्यु दर कम है और इस महामारी से स्वस्थ होने की दर सबसे अच्छी है।’’

शाह ने कहा, ‘‘जनता कर्फ्यू के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने लोगों को लॉकडाउन के लिए तैयार किया।’’

मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान बड़ी तेजी से स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया था।

शाह ने कहा, ‘‘दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम भारत में शुरू किया गया। दो टीकों को लगाना शुरू कर दिया गया है तथा चार और टीकों पर काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?