लाइव न्यूज़ :

भारत हवाई यात्रा को शुरू करने पर कर रहा है विचार, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन व जर्मनी से 'द्विपक्षीय समझौतों' पर हो रही है बात

By भाषा | Updated: June 23, 2020 20:14 IST

अमेरिका के परिवहन विभाग ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसकी बिना मंजूरी के भारत और अमेरिका के बीच 22 जुलाई से एअर इंडिया की चार्टर्ड उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि हम मांग के मुताबिक, उड़ान बहाली पर चिंतन कर रहे हैं।भारत ने कहा कि ये सभी ऐसे गंतव्य हैं जहां यात्रा की मांग कम नहीं हुई है।

नयी दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन की बहाली के मद्देनजर प्रत्येक देश के विमानों को अनुमति देने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ ''द्विपक्षीय समझौता'' करने पर विचार कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेरिका के परिवहन विभाग ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसकी बिना मंजूरी के भारत और अमेरिका के बीच 22 जुलाई से एअर इंडिया की चार्टर्ड उड़ानों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। भारत सरकार की ओर से दोनों देशों के बीच अमेरिकी विमानों के संचालन की अनुमति नहीं दिए जाने की जवाबी प्रतिक्रिया के तहत ये फैसला लिया गया, जिसके बाद मंत्रालय का यह बयान आया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा- उड़ान बहाली पर चिंतन कर रहे हैं

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, '' जैसा कि हम मांग के मुताबिक, उड़ान बहाली पर चिंतन कर रहे हैं, हम भारत-अमेरिका, भारत-फ्रांस, भारत-जर्मनी, भारत-ब्रिटेन के साथ व्यक्तिगत तौर पर द्विपक्षीय समझौता करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। ये सभी ऐसे गंतव्य हैं जहां यात्रा की मांग कम नहीं हुई है।

बातचीत के लिए अंतिम निर्णय जल्द ही लिए जाने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि कई देशों से विमान सेवाओं के संचालन की अनुमति दिए जाने के संबंध में निवेदन मिले हैं और इन पर विचार किया जा रहा है।  

टॅग्स :फ्लाइटइंडियाएयर इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे