लाइव न्यूज़ :

हर घर में नल के जरिये पहुंचाएंगे पानी, खर्च किए जाएंगे साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये: पीएम नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2019 19:18 IST

India Independence Day 2019, PM Narendra Modi: जल संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार ने एक विशेष काम की तरफ बल देने का निर्णय लिया है और वह है - हमारे हर घर में जल कैसे पहुंचे? हर घर को जल कैसे मिले? पीने का शुद्ध पानी कैसे मिले? और इसलिए आज मैं लाल किले से घोषणा करता हूं कि हम आने वाले दिनों में ‘जल-जीवन मिशन’ को आगे ले करके बढ़ेंगे।’’

Open in App

India Independence Day 2019, PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में पाइप के जरिये पानी पहुंचाने के लिये जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने तथा आने वाले वर्षों में इस पर तीन लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा रकम खर्च करने का संकल्प जताया है।

बृहस्पतिवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश में अभी करीब 50 फीसदी परिवारों को पाइप के जरिये पानी नहीं मिल पा रहा है।

जल संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार ने एक विशेष काम की तरफ बल देने का निर्णय लिया है और वह है - हमारे हर घर में जल कैसे पहुंचे? हर घर को जल कैसे मिले? पीने का शुद्ध पानी कैसे मिले? और इसलिए आज मैं लाल किले से घोषणा करता हूं कि हम आने वाले दिनों में ‘जल-जीवन मिशन’ को आगे ले करके बढ़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जल-जीवन मिशन के लिए केंद्र और राज्‍य सरकारें साथ मिलकर काम करेंगे और आने वाले वर्षों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा रकम इस मिशन के लिए खर्च करने का हमने संकल्‍प लिया है।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि जल-जीवन मिशन पर आगामी वर्षों में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मोदी ने कहा कि हमें जल संरक्षण के प्रयासों में अधिक तेजी लानी होगी। उल्लेखनीय सरकार ने 2024 तक हर घर में नल के जरिये पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां