लाइव न्यूज़ :

भारत ने मुश्किल वक्त में की पड़ोसी की मदद, पहली बार बांग्लादेश को भिजवाई 200 टन मेडिकल ऑक्सीजन

By अभिषेक पारीक | Updated: July 24, 2021 22:11 IST

भारतीय रेलवे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी देश बांग्लादेश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 200 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप रविवार को पहुंचाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने मुश्किल वक्त में अपने पड़ोसी बांग्लादेश की मदद की है। 200 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन बांग्लादेश भेजी गई है। ऐसा पहली बार है जब ऑक्सीजन को देश के बाहर भेजा जा रहा है। 

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भारत में ऑक्सीजन के कारण बहुत से लोगों को परेशान होना पड़ा था। बांग्लादेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है, जिसके बाद भारत अपने पड़ोसी मुल्क की मदद के लिए आगे आया है। 

भारतीय रेलवे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी देश बांग्लादेश की मदद करने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से 200 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप रविवार को पहुंचाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस जीवन रक्षक गैस को देश के बाहर भेजा जा रहा है। 

झारखंड के टाटानगर से 10 कंटेनर वाली यह ट्रेन शनिवार को रवाना हुई और इसके कल बांग्लादेश के बेनापोल पहुंचने की संभावना है। रेलवे ने बताया कि टाटानगर से 200 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन की खेप लेकर ऑक्सजीन एक्सप्रेस पहली बार बांग्लादेश रवाना हुई। इसके कल सुबह पहुंचने की संभावना है। 

कोरोना की दूसरी लहर में शुरू हुई थी ऑक्सीजन एक्सप्रेस

भारत में महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। रेलवे 24 अप्रैल, 2021 को इस अभियान की शुरुआत के बाद से अब तक 480 ऐसी ट्रेनों का परिचालन कर चुका है और देश के अलग-अलग हिस्सों में 38,841 टन ऑक्सीजन पहुंचा चुका है।

बांग्लादेश में बढ़ रहे हैं मामले

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कारण लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के कारण ऑक्सीजन का संकट पैदा हो सकता है। ऐसे में बांग्लादेश ऑक्सीजन को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता है। इसके लिए भारत से ऑक्सीजन मंगाई गई है।  

टॅग्स :बांग्लादेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos