लाइव न्यूज़ :

भारत में विकसित हों 100 अरब डॉलर की कंपनियां: केंद्रीय मंत्री

By IANS | Updated: December 17, 2017 08:08 IST

मंत्री ने कहा कि भारत के खुद के गूगल, फेसबुक, अलीबाबा और टेनसेंट्स अपनी मिट्टी पर बनाने की जरूरत है।

Open in App

भारत 21वीं सदी में दुनिया की आर्थिक अगुवाई कर सकता है अगर वह विभिन्न क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर की कंपनियां अपनी जमीन पर विकसित करने में कामयाब हो जाए। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा, "क्योंकि अगर हम उस पैमाने, गुंजाइश और आकार की कंपनियां बनाने में सफल होते हैं तभी हम आर्थिक अगुआ बन सकेंगे। इसी तरीके से हम हमारे लोगों के लिए आर्थिक अवसरों का सृजन कर पाएंगे. ये विशाल कंपनियां समूचे क्षेत्र को आगे बढ़ा सकती है और करोड़ों नौकरियां पैदा कर सकती है, जिससे हमारा सकल घरेलू उत्पाद 2,500 करोड़ डॉलर से बढ़कर 5,000 करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी।"

यहां चल रहे इंडिया आइडिया कानक्लेव में नागरिक विमानन राज्यमंत्री ने कहा कि भारत में दुनिया के छह अरब लोगों के एक उद्यमी इंजन बनने की क्षमता है। 

उन्होंने कहा, "और जब तक हम उस आकार और स्तर की कंपनियों का निर्माण नहीं करेंगे, हम कभी भी नेतृत्वकारी स्थिति में नहीं आ पाएंगे। मैं जब 100 अरब डॉलर की बाजार हिस्सेदारी वाली कंपनियों की बात करता हूं तो मुझे यकीन है कि आप सभी संदेहपूर्ण होंगे।"

मंत्री ने कहा कि भारत के खुद के गूगल, फेसबुक, अलीबाबा और टेनसेंट्स अपनी मिट्टी पर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) की बाजार हिस्सेदारी 250 अरब डॉलर के आईटी-बीपीओ क्षेत्र में 70-75 अरब डॉलर की हो सकती है, तो कोई कारण नहीं है कि अन्य कंपनियां भी इस स्तर तक नहीं पहुंच पाएं। 

उन्होंने कहा, "हमें केवल एक क्षेत्र में ऐसी बड़ी कंपनी की जरूरत नहीं है। हमें ऐसे 5-10 क्षेत्र चाहिए। हमें टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के गठन की जरूरत है. ताकि हम अपनी अर्थव्यवस्था को 21वीं सदी में अगुवा बना सकें।"

टॅग्स :इंडियाफेसबुकगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण