लाइव न्यूज़ :

विजयदशमी के दिन भारत को मिला राफेल, पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को करेगा विध्वंस

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2019 18:31 IST

राफेल किसी भी जंग में 'गेमचेंजर' होगा। जबकि पाकिस्‍तानी एयरफोर्स को एक राफेल को रोकने क‍ि लिए कम से कम दो एफ-16 विमान लगाने पड़ेंगे। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने राफेल की 17वीं स्‍क्‍वाड्रन का नाम 'गोल्‍डेर ऐरो' रखा है

Open in App
ठळक मुद्देविजयदशमी के मौके पर आखिरकार भारत को फ्रांस से राफेल विमान मिल गया।87 साल के देश की सेवा में तत्पर वायुसेना के लिए आज का दिन काफी अहम है।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं। मंगलवार को विजयदशमी के मौके पर आखिरकार भारत को फ्रांस से राफेल विमान मिल गया। 87 साल के देश की सेवा में तत्पर वायुसेना के लिए आज का दिन काफी अहम है।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राफेल सौंपा गया। राजनाथ सिंह ने राफेल यूनिट का दौरा, साथ ही मेरीनेक एयरबेस का भी निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह राफेल की शस्त्र पूजा किया।इसके बाद भारत को पहला राफेल विमान मिल गया।

एक्सपर्ट्स की मानें तो राफेल किसी भी जंग में 'गेमचेंजर' होगा। जबकि पाकिस्‍तानी एयरफोर्स को एक राफेल को रोकने क‍ि लिए कम से कम दो एफ-16 विमान लगाने पड़ेंगे। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने राफेल की 17वीं स्‍क्‍वाड्रन का नाम 'गोल्‍डेर ऐरो' रखा है और इसे हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमआरा एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। 

आइए जानते हैं कि भारतीय राफेल जेट की खूबियां और क्यों ये पाकिस्‍तानी एफ-16 विमान से है ज्यादा ताकतवर  

राफेल एक ऐसा लड़ाकू विमान है, जिसे हर तरह के मिशन पर भेजा जा सकता है। भारतीय वायुसेना की इस पर काफी वक्त से नजर थी।

यह एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसकी फ्यूल कपैसिटी 17 हजार किलोग्राम है।

चूंकि राफेल जेट हर तरह के मौसम में एक साथ कई काम करने में सक्षम है, इसलिए इसे मल्टिरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के नाम से भी जाना जाता है।

इसमें स्काल्प मिसाइल है जो हवा से जमीन पर वार करने में सक्षम है।

राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है, जबकि स्काल्प की रेंज 300 किलोमीटर है।

विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम है।

यह ऐंटी शिप अटैक से लेकर परमाणु अटैक, क्लोज एयर सपॉर्ट और लेजर डायरेक्ट लॉन्ग रेंज मिसाइल अटैक में भी अव्वल है।

यह 24,500 किलो तक का वजन ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भर सकता है।

 इसकी स्पीड 2,223 किलोमीटर प्रति घंटा है।

भारत को मिलने वाले राफेट जेट में होंगे ये 6 बदलाव:

इजरायली हेलमेट माउंटेड डिस्प्लेराडार वॉर्निंग रिसीवर्सलो बैंड जैमर्स10 घंटे का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डिंग सिस्टमइन्फ्रा-रेड सर्चट्रैकिंग सिस्टम

एफ-16 से आकार में बड़ा और ताकतवर है राफेल जेट

राफेल के डैनों की लंबाई 10.90 मीटर है। वहीं, एफ-16 के डैनों की लंबाई 9.96 मीटर है. राफेल की लंबाई 15.30 मीटर, जबकि एफ-16 की 15.06 है। आकार में राफेल, एफ-16 से थोड़ा बड़ा है। राफेल का कुल वजन 10 टन है. वह 24.5 टन वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है, जबकि, पाकिस्तानी एफ-16 का वजन 9.2 टन है। यह सिर्फ 21.7 टन वजन लेकर उड़ने की क्षमता रखता है।

टॅग्स :राफेल सौदाराजनाथ सिंहपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं